{"_id":"5b48e73d4f1c1b41748b46a8","slug":"15315044433-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवी लिस्ट के दाखिलों का आखिरी दिन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवी लिस्ट के दाखिलों का आखिरी दिन आज
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ पेज के लिए........
पांचवीं लिस्ट के दाखिलों
का आखिरी दिन आज
- अब कुछ कॉलेजों में आरक्षित श्रेणियों के लिए ही दाखिले का मौका
- अब भी दाखिले रद्द कराने का सिलसिला जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में पांचवीं व अंतिम कटऑफ लिस्ट के आधार पर हो रहे दाखिलों के दूसरे दिन जहां कुछ कॉलेजों में भीड़ रही, तो वहीं कुछ जगह सन्नाटा रहा। आखिरी कटऑफ होने के कारण कई कॉलेजों में तो सीटों से अधिक दाखिले हो गए हैं। अब शनिवार को इस कट ऑफ के आधार पर दाखिला लेने का अंतिम दिन है। डीयू की ओर से फिलहाल छठीं व सातवीं कटऑफ निकालने की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन कॉलेज मानकर चल रहे हैं कि अभी एक से दो कट ऑफ जारी होंगी।
पांचवीं कटऑफ के दाखिले के दूसरे दिन जिन कॉलेजों में इक्का-दुक्का सीट हैं, वहां कम भीड़ रही जबकि कुछ आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों मेें भीड़ ज्यादा थी। आखिरी अवसर समझ कर छात्र दाखिले के लिए पहुंचे। वहीं, दूसरी सूची के बाद से दाखिले रद्द कराने का सिलसिला पांचवीं कट में भी जारी है। लक्ष्मीबाई कॉलेज में शुक्रवार को ही विभिन्न कोर्सेज में 127 दाखिले हो गए। शनिवार को दाखिले का अंतिम दिन होने के कारण यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है।
वहीं, विभिन्न कोर्सेज से 41 दाखिले रद्द भी हुए। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ प्रत्यूषा वात्सल्य ने बताया कि रद्द कराने के कारण दाखिलों में स्थिरता नहीं आ पा रही है। जब तक छात्रों को दाखिले रद्द कराने का अवसर मिलता रहेगा, ऐसे ही दाखिले रद्द होते रहेंगे। उन्होंने कहा हम मानकर चल रहे हैं कि आगे भी कटऑफ आ सकती है। दरअसल, उनके कॉलेज में ही संस्कृत ऑनर्स की काफी सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
अरबिंदो कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ विनय अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को विभिन्न कोर्सेज के लिए 178 दाखिले हुए हैं, जबकि 39 दाखिले रद्द भी कराए गए हैं। उनके यहां 970 सीटों पर 1095 पर दाखिले हो चुके हैं। क्या आगे कट ऑफ आ सकती है, इस पर उन्होंने कहा कि उनके यहां सामान्य के लिए तो कटऑफ की उम्मीद नहीं है लेकिन आरक्षित श्रेणी के लिए कटऑफ जारी की जा सकती है।