फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बिजली-पानी संकट और दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार एवं नगर निगम विरोधी रवैये के खिलाफ भाजपा प्रदर्शन किया

बिजली-पानी संकट और दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार एवं नगर निगम विरोधी रवैये के खिलाफ भाजपा प्रदर्शन किया

Fri, 13 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बिजली-पानी संकट और दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार एवं नगर निगम विरोधी रवैये के खिलाफ भाजपा प्रदर्शन किया
संशोधित फाइल.......हेडिंग ठीक किया गया है।
विज्ञापन


बिजली-पानी संकट के खिलाफ
प्रदर्शन करते भाजपाई हिरासत में
सीएम आवास पर भारी पुलिस बल ने वाटर कैनन से रोका, मौरिस नगर थाने ले जाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। बिजली-पानी संकट, दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार एवं नगर निगम विरोधी रवैये के खिलाफ भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री आवास पर धरना-प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग करके उन्हें मुख्यमंत्री आवास से पहले रोककर हिरासत में ले लिया। उन्हें मौरिस नगर थाने ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में आज ऐसी गूंगी, बहरी, अंधी सरकार है, जो समस्याओं से जूझ रही दिल्ली की जनता के प्रति संवेदनहीन है। इस सरकार के मुख्यमंत्री आज खुद दिल्ली के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। किसी समस्या का समाधान करना उनकी आदत नहीं है, बल्कि हर समस्या पर राजनीतिक स्वार्थ पूर्ति के लिए हंगामा खड़ा करना उनका स्वभाव है। केजरीवाल सरकार इतिहास की इकलौती ऐसी सरकार है, जिसके राज में एक बोतल पानी की कीमत इंसान की जिंदगी से ज्यादा है। केजरीवाल सरकार में नक्सलवाद, अराजकता एवं असंवैधानिक प्रवृति की झलक साफ दिखती है, जो दिल्ली को देश और दुनिया के सामने शर्मसार कर रही है। दिल्ली की जनता केजरीवाल सरकार को पूरी तरह नकार चुकी है क्योंकि यह बिजली, पानी, स्वास्थ्य, परिवहन एवं पारदर्शी शासन व्यवस्था देने में नाकाम रही है।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी की अगुवाई में हुए धरना-प्रदर्शन में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, महामंत्री कुलजीत चहल, रविंद्र गुप्ता, राजेश भाटिया, जयप्रकाश, अभय वर्मा, मोहन सिंह बिष्ट, संजीव शर्मा, आशीष सूद, प्रवीण शंकर कपूर, कमलजीत सहरावत आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed