{"_id":"5b48dfbd4f1c1b3e748b46a9","slug":"15315025237-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कंपलीशन खरीदारों को दिए पजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना कंपलीशन खरीदारों को दिए पजेशन
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लैग : वेनिस मॉल के जमीन आवंटन में गड़बड़ी का मामला
हेडिंग: बिना कंप्लीशन खरीदारों को दिया कब्जा
मॉल प्रबंधन ने कहा, कमिश्नर को जांच करने व कार्रवाई का कोई अधिकार नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। साइट फोर स्थित ग्रांड वेनेसिया होटल कम मल्टीप्लेक्स एंड शॉपिंग कांपलेक्स (ग्रांड वेनिस मॉल) में दुकानदारों को बिना कंप्लीशन सर्टिफिकेट कब्जा दे दिया गया। मेरठ मंडल के कमिश्नर रहे डॉ. प्रभात कुमार की तरफ से 3 जुलाई को आईडीसी को भेजी गई जांच रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है।
प्रभात कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि ग्रांड वेनिस मॉल में करीब 300 व्यक्तियों ने दुकानें खरीद रखी हैं। इनमें से कई को कब्जा मिल चुका है। दुकानें भी खुल चुकी हैं, जबकि अभी तक कंप्लीशन सर्टिफिकेट भी जारी नहीं हुआ है। यह सरासर गलत है। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईडीसी) को भेजी गई रिपोर्ट में इस गड़बड़ी पर भी कार्रवाई के लिए कहा गया है। मॉल के आधे हिस्से को गिराने की सिफारिश की सूचना से दुकानदार भी परेशान हैं। जांच रिपोर्ट की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।
वहीं, ग्रांड वेनिस मॉल के संस्थापक एसएस भसीन ने की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कमिश्नर को इस आवंटन की जांच करने व कार्रवाई का कोई अधिकार नहीं है। वे आवंटन प्रक्रिया और अतिरिक्त एफएआर के उपयोग को सही बता रहे हैं।