{"_id":"5b43a8bb4f1c1bb6248b553d","slug":"15311607612-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने किया ड्रेन की सफाई का मुआइना, अधिकारी पर कार्रवाई का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने किया ड्रेन की सफाई का मुआइना, अधिकारी पर कार्रवाई का निर्देश
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रेन की आधी-अधूरी सफाई पर भड़के केजरीवाल, होगी कार्रवाई
- सफाई कार्य का मुआयना करने पर मिली खामी, जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई का निर्देश
- अधिकारियों ने अंबेडकर नगर के ड्रेन की 100 फीसदी सफाई की दी थी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अंबेडकर नगर इलाके में नाले की सफाई कार्य पूरा होने पर सोमवार शाम निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री आधी-अधूरी सफाई कार्य को देख भड़क गए और पीडब्ल्यूडी के सचिव को संबंधित इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश दे दिए।
शाम करीब पांच बजे मुख्यमंत्री ड्रेन की सफाई का औचक निरीक्षण करने अंबेडकर नगर पहुंचे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन व वरिष्ठ अधिकारी भी थे। इस दौरान उन्होंने ओल्ड एमबी रोड खानपुर, बाल्मीकि मंदिर मार्ग व राजाराम मार्ग पर निरीक्षण किया। अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार नाले की 100 फीसदी सफाई कराई जा चुकी है लेकिन निगरानी के दौरान पता चला कि कई जगह नाले अब भी जाम पड़े हैं। आधी-अधूरी सफाई कार्य होने पर मुख्यमंत्री ने बताया कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभागीय सचिव को निर्देश दिया है कि वह जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करें।
---
सेवा संबंधित मामले समेत अन्य याचिकाओं के जल्द निपटारे की अपील करेगी सरकार
सेवा संबंधी मामले में उपराज्यपाल व दिल्ली सरकार के बीच चल रहे विवाद के बीच फिर सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। अब सरकार की कोशिश है कि इससे जुड़ी अदालत में लंबित याचिका का जल्द निपटारा किया जाए। सरकार के वकील राहुल मेहरा ने बताया कि वह मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से गुजारिश करेंगे कि सेवा समेत सभी याचिकाओं का जल्द निपटारा किया जाए, जिससे दिल्ली सरकार अपने काम सही ढंग से हो सके।
विज्ञापन
----
केजरीवाल से मिले डीएमके सांसद
डीएमके सांसद टी शिवा ने सोमवार शाम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से गुजारिश की कि 30 अगस्त को चेन्नई में संघीय ढांचे पर होने वाले सम्मेलन में शिरकत करें। सम्मेलन का आयोजन डीएमके ने किया है। मुख्यमंत्री ने डीएमके के निमंत्रण को स्वीकार किया। वह अगस्त में चेन्नई के दौरे पर जायेंगे।