{"_id":"5b43a04b4f1c1b18308b538c","slug":"153115860110-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरी,दो बच्चों समेत पांच दबे,एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरी,दो बच्चों समेत पांच दबे,एक की हालत गंभीर
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवार गिरी, दो बच्चों समेत पांच दबे, एक गंभीर
- जर्जर दीवार को तोड़कर चल रहा था निर्माण कार्य, उसी दौरान हुआ हादसा
- घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में कराया गया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में सोमवार सुबह मुर्गा मंडी की जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में दो बच्चों समेत कुल पांच लोग मलबे में दब गए। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने मलबे में दबे शिव कुमार (35), घनश्याम (40), मुन्ना (17), इरफान (11) और तालिब (12) को निकालकर एलबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक गाजीपुर मुर्गा मंडी के चारों ओर करीब 10 फुट ऊंची दीवार बनी है। दीवार पुरानी हो चुकी है। कुछ दिनों से दीवार को तोड़कर नई दीवार बनाने का कार्य चल रहा है। वहीं, पुरानी दीवार के साथ कुछ लोग अपनी दुकान लगाते हैं। सोमवार सुबह 11.00 बजे अचानक दीवार का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। मलबे में पांच लोग दब गए। चीख पुकार सुनकर दौड़े लोगों ने मलबे से घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मुन्ना की हालत नाजुक बनी हुई है।