फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जीपीएस की मदद से पकड़े गये दो वाहन चोर

जीपीएस की मदद से पकड़े गये दो वाहन चोर

Mon, 09 Jul 2018 08:52 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
जीपीएस की मदद से पकड़े गये दो वाहन चोर
जीपीएस की मदद से पकड़े दो वाहन चोर
विज्ञापन

नई दिल्ली। जीपीएस लगी कार चुराना बदमाशों के लिए भारी पड़ गया। जीपीएस की मदद से पुलिस ने कार का पता लगा लिया, लेकिन बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस को बीस घंटे का इंतजार करना पड़ा। गाजियाबाद के खोड़ा कालोनी में पार्क में जैसे ही एक बदमाश कार लेने पहुंचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी से चार मामले सुलझाने का दावा किया है।
जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान मलवीय नगर निवासी बलविंदर सिंह (20) और लव राघव (21) के रूप में हुई है। छह जुलाई को अजय नाम के कार चालक ने निजामुद्दीन थाने में कार चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि कार में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है। थाना प्रभारी सतेंद्र मोहन के नेतृत्व में जब पुलिस ने जांच की, तो कार की लोकेशन गाजियाबाद के खोड़ा कालोनी पता चली।
विज्ञापन

पुलिस टीम खोड़ा कालोनी पहुंची और बदमाशों को पकड़ने के लिए सादी वर्दी में घुमते रहे। करीब 20 घंटे बाद बलविंदर जब वहां कार लेने पहुंचा, तो पुलिस ने उसे धर लिया। उसकी निशानदेही पर सहयोगी लव को पकड़ लिया गया। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि दोनों पड़ोसी हैं। बलविंदर टैक्सी सर्विस का काम करता था। जल्द रुपये कमाने के लिए दोनों मिलकर लग्जरी वाहनों की चोरी करने लगे। पहले दोनों इलाके की रेकी करते थे, फिर वाहन चोरी करने के बाद उसे उत्तर प्रदेश में बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed