{"_id":"62ab8a641394263ba6798265","slug":"153-properties-of-24-builders-who-have-not-paid-dues-will-be-e-auctioned-noida-news-noi6546026174","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बकाया नहीं चुकाने वाले 24 बिल्डरों की 153 संपत्तियां होंगी ई-नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बकाया नहीं चुकाने वाले 24 बिल्डरों की 153 संपत्तियां होंगी ई-नीलाम
Fri, 17 Jun 2022 01:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:24 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) की तरफ से बिल्डरों के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के पास करीब 600 करोड़ की आरसी लंबित हैं।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा जिला प्रशासन जल्द ही ग्रेनो प्राधिकरण के साथ मिलकर बकाया नहीं चुकाने वाले 24 बिल्डरों की 153 संपत्तियों की ई-नीलामी कराएगा। प्रशासन ने नई सूची प्राधिकरण को सौंप दी है। प्राधिकरण अब मूल्यांकन कराकर वेबसाइट पर अपलोड करेगा। प्रशासन का दावा है कि एक सप्ताह में सूची वेबसाइट पर आ जाएगी। इसके बाद ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी। सबसे अधिक कॉसमॉस इंफ्रा एस्टेट बिल्डर की 47 संपत्तियों को ई-नीलामी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) की तरफ से बिल्डरों के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के पास करीब 600 करोड़ की आरसी लंबित हैं। प्रशासन पैसा नहीं देने पर बिल्डरों की संपत्ति को कुर्क कर रहा है। अभी तक करीब 400 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया जा चुका है। शासन से ई-नीलामी कराने का आदेश लागू होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की थी। संबंधित प्राधिकरण के माध्यम से प्रशासन को ई-नीलामी करानी है। प्रशासन ने सूची भेजी थी जिस पर प्राधिकरण अभी तक ई-नीलामी नहीं करा सका है।
विज्ञापन
प्रशासन ने फिर प्राधिकरण से संपर्क किया है। बृहस्पतिवार को तहसील दादरी व सदर की तरफ से नई सूची प्राधिकरण को सौंपी गई है। इसमें शामिल संपत्ति का प्राधिकरण मूल्यांकन कराएगा। इसके बाद वेबसाइट पर अपलोड कर ई-नीलामी में आवेदन मांगे जाएंगे। आवेदन आने के बाद ई-नीलामी होगी। यह प्रक्रिया एक सप्ताह में शुरू हो जाएगी। अफसरों ने बताया कि 24 बिल्डरों की 153 संपत्तियों को पहले चरण में शामिल किया गया है। सबसे अधिक कॉसमॉस बिल्डर की 47 और फिर गायत्री हॉस्पिटेलिटी की 29 संपत्तियां है।
विज्ञापन
दादरी में इन बिल्डरों की होगी ई-नीलामी
एलीगेंट इंफ्राकॉन के 3, इको ग्रीन बिल्टेक के 2, सुपर सिटी डेवलपर्स के 3, रेडिकॉन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड हाउसिंग के 4, न्यूटेक प्रोमोटर एंड डेवलपर्स के 2, गायत्री हॉस्पिटेलिटी एंड रियलकॉन की 29, महागुन इंडिया की 4, मोर्फियस डेवलपर्स की 6, बुलंद रियलटर्स की 5, इम्पीरिया स्ट्रक्चर्स की 1, रूद्र बिल्डवेल इंफ्रा की 4, होम एंड सोल इंफ्राटेक की 9, केलटेक इंफ्रास्ट्रक्चर की 7, कॉसमॉस इंफ्रा एस्टेट की 47, जेएसएस बिल्डकॉन की 8, रुद्र बिल्डवेल होम्स की 4, हैवीटेक इंफ्रास्ट्रक्चर, एसेंट बिल्डटेक और हैवे इंफ्रास्ट्रक्चर की एक-एक संपत्ति को ई-नीलाम किया जाएगा। इन बिल्डरों पर 100 करोड़ की आरसी बकाया है।