{"_id":"5cd36911bdec2207703167d6","slug":"151557358865-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ पेज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण खबर
--------------------------------
जेईई एडवांस 2019 में अब तक
एक लाख 30 हजार ही रजिस्ट्रेशन
-----------
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन, पहली बार एडवांस परीक्षा में छात्रों ने नहीं दिखाया रुझान
---------
सीमा शर्मा
नई दिल्ली। पहली बार जेेईई एडवांस 2019 परीक्षा के लिए जेईई मेन से चयनित छात्रों ने रजिस्ट्रेशन में रुझान नहीं दिखाया है। जेईई एडवांस ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो 9 मई शाम को बंद हो जाएगी। बुधवार शाम पांच बजे तक महज एक लाख 30 हजार छात्रों ने ही रजिस्ट्रेशन किया है, जबकि 2 लाख 45 हजार छात्रों का जेईई मेन रैंकिंग 2019 से चयन हुआ था। 1 लाख 15 हजार छात्रों का रजिस्ट्रेशन होना बाकी है।
हर छात्र और अभिभावक का सपना आईआईटी से बीटेक करने का होता है, लेकिन जेईई एडवांस 2019 में आईआईटी में दाखिले का ट्रेंड बदला दिख रहा है। आईआईटी से जुड़े विशेषज्ञों के मुताबिक, आईआईटी के इतिहास में यह पहला मौका है, जब जेईई मेन रैंकिंग में जेईई एडवांस के लिए चयनित होने के बाद भी छात्र रजिस्ट्रेशन नहीं कर रहे हैं। यह काफी चौंकाने वाला है। रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने में कुछ घंटे बाकी हैं। ऐसे में एक लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन होना संभव नहीं है।
------
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
विशेषज्ञों का कहना है कि जेईई मेन और जेईई एडवांस परीक्षा बेहद अंतर होता है। जेईई एडवांस पास करना हर छात्र के बस की बात नहीं होती है। कठिन मेहनत से एडवांस परीक्षा पास करने के बाद भी पुरानी आईआईटी मिलने के साथ मनपसंद स्ट्रीम मिलेगी, इसकी भी गारंटी नहीं होती, क्योंकि मेरिट के आधार पर सीट व आईआईटी का आवंटन होता है। वहीं, छात्रों में अब विदेशों से बैचलर डिग्री का चलन भी बढ़ा है।
विज्ञापन
------
‘अगर छात्र जेईई एडवांस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर रही है तो इसका कारण जानना जरूरी है। जेईई एडवांस की परीक्षा गुणवत्ता के चलते आईआईटी स्वयं आयोजित करता है। ऐसे में हो सकता है कि कठिन प्रश्न पत्र को देखते हुए छात्रों ने रजिस्ट्रेशन न करने की सोची हो। जेईई मेन के आधार पर छात्रों के पास कठिन परीक्षा पास किए बगैर पढ़ाई के अन्य विकल्प भी उपलब्ध हैं।’
- प्रो. वी रामगोपाल, डायरेक्टर, आईआईटी दिल्ली।
------
‘छात्रों ने जेईई एडवांस 2019 के लिए चयनित होने के बाद भी रजिस्ट्रेशन क्यों नहीं किया, यह बड़ा सवाल है? हालांकि अब आईआईटी के अलावा अन्य विकल्पों के साथ विदेशों में स्नातकोत्तर के साथ स्नातक प्रोग्राम की पढ़ाई का ट्रेंड भी आ एक बड़ा कारण हो सकता है।’
- प्रो. एमएल शर्मा, चेयरमैन जेईई एडवांस 2019 और आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर।