फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   यूपी बोर्ड

यूपी बोर्ड

Mon, 03 Dec 2018 05:59 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 05:59 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड

विज्ञापन



एक जनवरी से सुधारी जाएंगी परीक्षा फॉर्म की गलतियां
बोर्ड ने स्कूलों को दिया निर्देश, वेबसाइट भी खुली
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के फॉर्म में हुई गलतियां एक जनवरी से ठीक की जा सकेंगी। बोर्ड ने बाकायदा वेबसाइट खोल दी है। स्कूल प्रबंधक छात्रों के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरते हैं। बड़ी संख्या में छात्र होने की वजह से फॉर्म भरने में कई बार गलतियां हो जाती हैं। इस बार दसवीं और बारहवीं के करीब 31 हजार छात्र परीक्षा में बैठेंगे। अलग-अलग स्कूलों के कई छात्रों के फॉर्म में गलती हुई। इसे ठीक करने के लिए upmsp.edu.in की वेबसाइट खोल दी गई है। साथ ही स्कूलों को एक जनवरी से त्रुटि ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों को यूजर आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन कर संशोधन करना होगा। साथ ही कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों के विवरणों को आधार से लिंक कराना अनिवार्य है। जिन छात्रों ने आधार नंबर अपलोड नहीं कराए हैं या आधार नंबर गलत है तो उन्हें भी ऑनलाइन ठीक करा सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षण पी के उपाध्याय ने बताया कि जिन छात्रों के परीक्षा फॉर्म में गलतियां हैं, उन्हें स्कूलों को ही ठीक कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed