फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   महिलाओं को परेशानी

महिलाओं को परेशानी

Tue, 20 Nov 2018 06:43 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 06:43 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को परेशानी
रैली स्थल दूर होने से हांफते पहुंच बुजुर्ग और महिलाएं
विज्ञापन

मानेसर/गुरुग्राम। सुल्तानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में पहुंचने के लिए करीब 3 किलोमीटर की दूरी का पैदल सफर तय कर रैली स्थल तक लोग पहुंचे। रैली स्थल के चारों ओर पार्किंग की व्यवस्था करने की बजाए केएमपी के दोनों ओर खेतों में सरसों व गेहूं की फसल उखाड़कर वाहनों की पार्किंग बनाई गई थी।
दिल्ली-जयपुर हाईवे की ओर से मेवात व पलवल के वाहनों को केएमपी पर ही रैली स्थल से करीब 3 किमी दूर फर्रुखनगर-गुरुग्राम सड़क के पास पार्किंग में रोक दिया। वहां से लोगों को पैदल चलकर रैली स्थल तक पहुंचना पड़ा। दूरी ज्यादा होने की वजह से बुजुर्ग व महिलाएं थककर कई बार बीच रास्ते बैठकर सुस्ताने लगीं। दूसरी ओर केएमपी पर झज्जर की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को लगभग ढाई किलोमीटर दूर रोक दिया। वहां से पैदल चलकर महिलाएं व बुजुर्ग रैली स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

खेड़ा-झांझरोला सड़क बंद रखी
गांव खेड़ा-झांझरोला सड़क को प्रशासनिक वाहनों के लिए बंद रखा, ताकि रैली में वाहन इधर से उधर नहीं जा सके। इसके चलते लोगों को पैदल ही एक जगह से सड़क पार करने को मजबूर होना पड़ा। गांव खेड़ा-झांझरोला की ओर से आने वालों को रोक दिया गया। क्योंकि सड़क पर रैली स्थल के दूसरी ओर नजदीक ही हेलीपैड बना दिया। इस वजह से लोगों को करीब 4 किलोमीटर का चक्कर काटकर सुल्तानपुर पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम-फर्रुखनगर सड़क पर रही अव्यवस्था
गुरुग्राम की ओर से आने वालों वाहनों को गांव सुल्तानपुर से पहले ही करीब डेढ़ किलोमीटर दूर रोक दिया। इस वजह से लोगों को पैदल चलकर रैली स्थल तक पहुंचना पड़ा। गुरुग्राम-फर्रुखनगर सड़क पर केएमपी के पास रेलवे फाटक पर जगह कम होने की वजह से पैदल चलने वालों ने सड़क को घेर लिया। इसकी वजह से यहां से वाहनों का गुजरना बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed