{"_id":"5be9bd7abdec226930330e8a","slug":"151542045050-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटलिफ्टिंग में जिले के तीन युवाओं को पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेटलिफ्टिंग में जिले के तीन युवाओं को पदक
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेटलिफ्टिंग में जिले के तीन युवाओं को पदक
नूंह। यमुनानगर में हुई हरियाणा ओपन वेटलिफ्टिंग चेंपियनशिप में नूंह जिले के युवाओं ने बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। एक नहीं तीन युवाओं ने यहां स्थान हासिल किया है। जानकारी के मुताबिक जहीर खान ने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है तो मेवात मॉडल स्कूल के छात्र इनामुल हसन ने अपने वेट के हिसाब से इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर अपना दम दिखाया है। इस प्रतियोगिता में स्थान हासिल करने से युवाओं में उत्साह होने के साथ-साथ कोच व परिजनों में भी खुशी है। इस बारे में जानकारी देते जाकिर हुसैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में युवा, छात्र व महिलाओं की प्रतियोगिता कराई गई। सभी को वेट के हिसाब से मौका दिया गया। इसमें पूरे हरियाणा से प्रतिभागी आए थे। ब्यूरो