{"_id":"5bd74a50bdec22695e0ff07e","slug":"151540835920-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजहरूदीन ने 1500 मीटर दौड में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजहरूदीन ने 1500 मीटर दौड में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड जीता
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजहरुद्दीन ने 1500 मीटर दौड में राष्ट्रीय स्तर पर जीता गोल्ड
-गोवा में हुआ तीन दिवसीय आठवें राष्ट्रीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता-2018 का आयोजन
-गांव लौटने पर फूल मालाओं से किया गया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
पुन्हाना। मेवात में प्रतिभाओं की कमी नही है, इसका जीता जागता उदाहरण हाल ही में मेवात के युवाओं द्वारा हाल ही में खेलों, नौकरियों आदि क्षेत्रों में दिखाई काबलियत सब के सामने है। पुन्हाना खंड के गांव शिकारावा निवासी अजहरुद्दीन ने गोवा में आयोजित तीन दिवसीय आठवें राष्ट्रीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता-2018 में 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीत कर जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश का नाम रोशन किया है। सोमवार को गांव लौटने पर उनका फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट अजहरुद्दीन का कहना है कि वह आर्मी में जाकर देश की सेवा करना चाहता है। उन्होंने बताया कि 23 से 25 अक्तूबर तक गोवा के जिमखाना क्लब अंजुना में ऑक्टोबेर्टक गोवा रूरल गेम एसोसिएशन द्वारा आठवां राष्ट्रीय ग्रामीण खेल 2018 का आयोजन किया गया। जिसमें देश के सभी राज्यों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। एथलेटिक्स वर्ग में 1500 मीटर रेस में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। गांव शिकरावा के जमालू, मकसूद आदि का कहना है कि 17 वर्षीय अजहरुद्दीन मध्यम वर्गीय परिवार से संबध रखता है। वह 12वीं कक्षा में पढ़ता है। उसने खेल संसाधनों की कमी होते हुए भी कड़ी मेहनत से कई बार जिला स्तर और राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता है। अजहरुद्दीन का कहना है कि वह अपनी मेहनत लगातार जारी रखेंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल लाकर जिले और अपने देश का नाम रोशन करेंगे।
फोटो- गोल्ड मेडल जीतने के बाद घर लौटे अजहरुद्दीन का लोगों ने किया स्वागत।