फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   छात्रों के अभाव में एकेटीयू के 31 कॉलेज हुए बंद, 80 प्रतिशत इंजीनियरिंग के कॉलेज

छात्रों के अभाव में एकेटीयू के 31 कॉलेज हुए बंद, 80 प्रतिशत इंजीनियरिंग के कॉलेज

Wed, 26 Sep 2018 06:08 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 06:08 AM IST
विज्ञापन
छात्रों के अभाव में एकेटीयू के 31 कॉलेज हुए बंद, 80 प्रतिशत इंजीनियरिंग के कॉलेज
गाजियाबाद, सहारनपुर व मथुरा के ध्यानार्थ
विज्ञापन


एकेटीयू : छात्रों के अभाव में 31 कॉलेज बंद
जिले के तीन कॉलेजों में लटके ताले, गाजियाबाद अव्वल
चार हजार छात्रों का दूसरे कॉलेजों में दाखिला
नेहा शर्मा
नोएडा। छात्रों की कमी की वजह से एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध 31 कॉलेज बंद हो गए हैं। इनमें 80 प्रतिशत इंजीनियरिंग और 20 प्रतिशत कॉलेज एमबीए और अन्य प्रोफेशनल कोर्स के हैं। यहां पढ़ाई करने वाले करीब 4 हजार छात्रों का अन्य कॉलेजों में दाखिला करवाया गया है। अकेले गाजियाबाद के 8 कॉलेज हैं। गौतम बुद्ध नगर के तीन कॉलेज इससे शामिल हैं। वहीं, कई ऐसे हैं जो बंद होने की कगार पर हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय जल्द ही एक वेबसाइट खोलेगा। जहां कॉलेज बंद करने के लिए आवेदन कर सकेंगे। एकेटीयू से संबद्ध 597 कॉलेज पूरे प्रदेश में हैं। यहां इंजीनियरिंग, एमबीए और बीकॉम जैसे कोर्स करवाए जाते हैं। प्रोफेशनल कोर्स करवाने वाले बड़े विश्वविद्यालय में इसकी गिनती होती है। दूर से दूर छात्र यहां आकर पढ़ाई करते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में छात्रों का रुझान कम हो गया है। कालेजों में छात्रों की संख्या कम होने की वजह से इन्हें बंद करने के लिए आवेदन किया गया था। ये कॉलेज फैकल्टी का खर्च तक नहीं उठा पा रहे थे। यहां छात्रों की संख्या 100 से 150 के बीच थी। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता आशीष मिश्रा ने बताया कि इंडस्ट्री की डिमांड देखकर कॉलेज को तैयार करना होगा। प्रबंधकों को छात्रों को बेहतर सुविधाएं देनी होगी। अच्छी फैकल्टी और प्लेसमेंट नहीं मिलने पर छात्र दूसरे कालेज का रुख करेंगे।

रुझान कम होने की वजह :
सुविधाओं की कमी।
अच्छी फैकल्टी नहीं मिलना।
लगातार कम होती प्लेसमेंट ।
रिसर्च वर्क का अभाव
इंडस्ट्री की जरूरतों को न समझ पाना।

दाखिला के वक्त इन बातों का रखें ध्यान :
पिछले कुछ सालों की प्लेसमेंट जरूर देखें
फैकल्टी के बारे में जान लें।
पुराने छात्रों से फीड बैक ले।

इन जिलों में संख्या ज्यादा
गौतम बुद्ध नगर - 3
गाजियाबाद - 8
सहारनपुर - 3
मथुरा - 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed