फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   राखी पर बहनों को मिलेगा स्कूटी का तोहफा

राखी पर बहनों को मिलेगा स्कूटी का तोहफा

Thu, 23 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
राखी पर बहनों को मिलेगा स्कूटी का तोहफा
डीसी फोटो
विज्ञापन

राखी : तोहफे में स्कूटी देने के लिए बढ़ी बुकिंग
-रोजाना दो से तीन ग्राहक स्कूटी बुक करवाने आ रहे हैं
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रक्षाबंधन का त्योहार बहनों के लिए यादगार बने इसके लिए भाइयों ने भी खरीदारी करना शुरू कर दिया है। कुछ भाई जहां उपहार में मोबाइल व आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं, वहीं कुछ भाइयों ने बहनों को तोहफे में स्कूटी देने का मन बनाया है। शहर के विभिन्न शोरूमों में इन दिनों भाई स्कूटी की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। बहनों ने नाम पर स्कूटी की बुकिंग करवा भाई उन्हें सरप्राइज गिफ्ट देना चाहते हैं। वहीं दुपहिया वाहन कंपनियों की ओर से भी रक्षाबंधन पर ग्राहकों को लुभावने ऑफर दिए जा रहे हैं।

राखी के बदले रक्षा का वचन देने वाले भाई अपनी बहनों को खास महसूस करवाने की तैयारियों में जुट गए हैं। हर कोई अपने अंदाज में इस दिन को यादगार बनाने का प्रयास कर रहा है। तरह-तरह के उपहारों से सजे बाजारों में गिफ्ट आइटम के साथ ही अब स्कूटी की मांग भी तेजी से बढ़ गई है। भाइयों ने बहनों को सरप्राइज देने के लिए उनके ही नाम पर स्कूटी की बुकिंग करवाना शुरू कर दिया है। कुछ भाई अपनी बहनों को साथ ले जा उन्हें मनपसंद रंग और कंपनी की स्कूटी दिला रहे हैं। तो कुछ ने अपने आप ही बुकिंग करा बहन को सरप्राइज देने के लिए कंपनियों को रक्षाबंधन के दिन स्कूटी की डिलीवरी का आर्डर दिया है। सेक्टर-14 स्थित गणपति होंडा के मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव विकास ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर स्कूटी की मांग काफी अधिक बढ़ गई है। रोजाना दो से तीन ग्राहक रक्षाबंधन के लिए स्कूटी बुुक कराने आ रहे हैं। अब तक 15 से अधिक स्कूटी बुक कराई जा चुकी हैं और आगे भी बुकिंग जारी है। इन सभी बुक कराई गई स्कूटी को रक्षाबंधन पर डिलीवर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed