फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नटवरलाल पत्नी समेत पकड़ा गया

नटवरलाल पत्नी समेत पकड़ा गया

Tue, 13 Jun 2017 11:08 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
नटवरलाल पत्नी समेत पकड़ा गया

विज्ञापन
फोटो---

करोड़ों की ठगी में पत्नी समेत डाक्टर गिरफ्तार

- मेडिकल में दाखिले के नाम पर रुहेलखंड के 14 लोगों को लगाया है चूना
- पचास से अधिक लोग प्रदेश में बने इसके शिकार, महीनों से था फरार

प्वाइंटर
लखनऊ में प्रज्ञा आईएएस कोचिंग खोलकर दंपत्ति ने की थी ठगी, एनएचआरएम घोटाले का भी आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली/लखनऊ।
हजरतगंज इलाके में प्रज्ञा आईएएस नामक कोचिंग खोलकर रुहेलखंड के 16 लोगों समेत देशभर के तमाम परिवारों से मेडिकल में दाखिले के नाम पर करोड़ों की ठगी के आरोपी डॉक्टर नटवरलाल व उसकी पत्नी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। हरदोई सीएमओ ऑफिस में जिला शोध अधिकारी के पद से दो साल पहले सेवानिवृत्त हुआ डॉक्टर एनएचआरएम घोटाले का भी आरोपी है। दंपति ने हरियाणा के फरीदाबाद में कोचिंग सेंटर खोलकर मेडिकल में दाखिले के नाम पर ठगी की तैयारी कर ली थी।
लखनऊ के एएसपी सिटी पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि हजरतगंज के अशोक मार्ग स्थित टीएस टावर में वर्ष 2012 से प्रज्ञा आईएएस कोचिंग खोलकर मेडिकल में दाखिले के नाम पर करोड़ों की ठगी करके फरार डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव व उसकी पत्नी सरोज श्रीवास्तव को एसआई राजू सिंह, विजयवीर सिरोही, कांस्टेबल फिरोज बदर, अखिलेश सिंह, मो. शरीफ व महिला कांस्टेबल दीपशिखा शर्मा की टीम ने मंगलवार सुबह 5:20 बजे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। दंपती पर हजरतगंज कोतवाली में मेडिकल में दाखिले के नाम पर 62.50 की ठगी के तीन व बरेली के इज्जतनगर थाने में 16 लाख की ठगी करने के आरोप में अंबिका आवास कालोनी निवासी विवेक मोहन सिंह ने मुकदमा लिखा रखा है। डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव पर यूपी में ही करीब छह मुकदमे दर्ज हैं। यह एनएचआरएम घोटाले का भी आरोपी है। करीब एक करोड़ के घोटाले को लेकर वर्ष 2013 में मोहनलालगंज कोतवाली में उस पर अमानत में खयानत का केस दर्ज हुआ था। इसमें चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।
विज्ञापन


मैनेजमेंट कोटे में दाखिले के नाम पर ठगता था
पीड़ित विवेक मोहन सिंह ने बताया कि इंदिरानगर के शिवाजीपुरम स्थित साईं विला निवासी डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव की पत्नी सरोज श्रीवास्तव ने वर्ष 2012 में प्रज्ञा आईएएस कोचिंग खोली। डॉ. अशोक परदे के पीछे से संचालन करता रहा और 31 अक्तूबर 15 को हरदोई सीएमओ ऑफिस से जिला शोध अधिकारी पद से सेवानिवृत्त होने पर कोचिंग का प्रबंधन संभाला। वह खुद को रिटायर्ड सीएमओ बताकर लोगों को मैनेजमेंट कोटे से मेडिकल में दाखिले का झांसा देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन छपवाकर देता था दाखिले की गारंटी
डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव व सरोज ने प्रज्ञा आईएएस कोचिंग के प्रचार पर मोटी रकम खर्च करके जाल फैलाया। कोचिंग में आईएएस, पीसीएस, बैंक, पीओ, एसएससी, आईआईटी, पीएमटी आदि की प्रवेश परीक्षा की तैयारी व मेडिकल कॉलेजों में मैनेजमेंट कोटे में एमबीबीएस एवं पीजी कोर्स में दाखिले का दावा करके लोगों को जाल में फंसाना शुरू किया। अहमदाबाद, महाराष्ट्र, बंगलूरू, दिल्ली समेत अनेक शहरों के लोग झांसे में आए। इनमें कई लोगों को फर्जी प्रवेशपत्र भी थमा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed