{"_id":"69eb92bfaddd2c8ed404a3d0","slug":"150-masked-men-who-opened-fire-at-labor-protest-identified-grnoida-news-c-1-noi1095-4206399-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: श्रमिक प्रदर्शन में आग लगाने वाले 150 नकाबपोशों की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: श्रमिक प्रदर्शन में आग लगाने वाले 150 नकाबपोशों की पहचान
विज्ञापन
गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश, 13 अप्रैल से पहले ही प्रदर्शन को हिंसक बनाने की थी साजिश
200 वीडियो व सीसीटीवी फुटेज की जांच गई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एसटीएफ ने हिंसक प्रदर्शन के दौरान आगजनी में शामिल 150 नकाबपोशों की पहचान कर ली है। इनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों ने चेहरे नकाब या कपड़े से ढककर अलग-अलग जगहों पर तोड़फोड़ और आगजनी की। 200 से अधिक घटनास्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से इनकी पहचान हुई है।
जांच में पता चला है कि उपद्रवियों ने 13 अप्रैल से पहले ही प्रदर्शन को हिंसक बनाने का प्रयास किया था। इसके लिए श्रमिकों को उकसाया भी गया था लेकिन मंसूबे में कामयाब नहीं हुए तो एक दिन में ही 50 से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप बना लिया और क्यूआर कोड से जोड़कर प्रदर्शन को हिंसक बनाया।
इस मामले में गिरफ्तार आदित्य और रुपेश भी कई ग्रुप से जुड़े थे। ग्रुप से कई डेटा डिलीट भी हुए हैं। पुलिस अब इनको रिकवर कर रही है। आशंका है कि इसमें प्रदर्शन से जुड़ी अहम जानकारी सामने आएगी। प्रदर्शन से संबंधित कई ऑडियो और स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इनमें मिर्ची पाउडर, पेट्रोल बम और आगजनी का जिक्र है। ऑडियो में जिस व्यक्ति की आवाज है, टीमें उसकी पहचान करने का दावा कर रही हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद जितनी भी प्राथमिकी दर्ज हुईं, उसके लिए जिला पुलिस ने एसआईटी गठित की है जो जानकारी एकत्र कर रही है। चिह्नित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्वॉट, सीआरटी समेत छह टीमें दबिश दे रही हैं। यूपी एसटीएफ अलग से कार्रवाई कर रही है। कई आरोपियों की लोकेशन यूपी और दिल्ली के बाहर की मिली हैं। गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग राज्यों में पुलिस की टीम हैं।
-- -- -- -- --
सैलरी वितरण के दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट
जिला प्रशासन ने अगले महीने से बढ़ी हुई सैलरी देने की बात कही थी। इसको लेकर जगह-जगह पंपलेट और पोस्टर भी लगा दिए गए हैं। नोएडा स्थित कंपनियों और फैक्टरियों में श्रमिकों को सैलरी एक या सात तारीख को मिलती है। सैलरी मिलने की तिथि पर पुलिस अलर्ट रहेगी ताकि किसी तरह की कोई समस्या न हो।