{"_id":"6204171970990347be058d51","slug":"15-thousand-policemen-deployed-for-peaceful-polling-noida-news-noi6313961117","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण मतदान के लिए 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण मतदान के लिए 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। जिले में बृहस्पतिवार को शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए पहली बार 15 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। मतदान केंद्रों और जिले की सीमाओं पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सार्वजनिक अवकाश के कारण माल-मल्टीप्लेक्स व शोरूम और सभी फैक्ट्रियां बंद रहेंगी। वहीं, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों व बॉर्डर चेकिंग के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया है। सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी।
संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था लव कुमार ने बताया कि जिले की 1,442 वर्ग किलोमीटर की सीमा से दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद, बुलंदशहर आदि सीमाओं पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। सुबह से लेकर रात तक पुलिस तैनात रहेगी। जिले की सीमा में घुसने पर प्रत्येक व्यक्ति को पहचान पत्र दिखाना होगा। यदि जिले का मतदाता है तो ही प्रवेश मिलेगा। किसी भी व्यक्ति को आपातकालीन परिस्थितियों में ही प्रवेश दिया जाएगा।
आठ आईपीएस के नेतृत्व में मतदान पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्वक कराया जाएगा। 4 एडीसीपी, 13 एसीपी और 26 इंस्पेक्टर व 878 सब इंस्पेक्टर, 4043 हेड कांस्टेबल व 3368 होमगार्ड, पीएसी की तीन कंपनियों समेत करीब 15 हजार की संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 113 कलस्टर मोबाइल टीम का गठन किया गया है, जो गड़बड़ी की सूचना पर 3 से 5 मिनट में पहुंच जाएगी।