फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   15 died in a month in village Sahasola

गांव सहसोला में एक माह में हो चुकी है 15 की मौत

Thu, 20 May 2021 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
15 died in a month in village Sahasola
नूंह। जिले के कई बड़े गांवों से लगातार हो रही मौतों के मामलों में कमी नहीं आ रही है। इंडरी, घासेड़ा के साथ नूंह, तावडू व फिरोजपुर झिरका में अभी तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं तावडू उपमंडल के गांव सहसोला में बीते करीब एक माह में 15 लोगों की जाने गई है। इन मौतों का कारण भले ही कुछ भी हो लेकिन जिस तरह से यह सिलसिला जारी है, उससे लोगों में डर का माहौल है। 15 में से सिर्फ एक व्यक्ति का शव कोरोना प्रोटोकॉल के तहत दफनाया गया था।
विज्ञापन

ग्रामीण आजाद खान व एडवोकेट साहून ने बताया कि पिछले एक महीने से अब तक यहां पर कम से कम 15 लोगों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया जा चुका है इनमें से एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई, उसका शव कोरोना प्रोटोकॉल के तहत दफनाया गया। गांव के इन सभी 15 लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी हो चुके हैं। जांच नहीं हो पाने के कारण अन्य लोगों की मौत के कारणों का पता भी नहीं चल पाया है। हालांकि अधिक लोगों में खांसी, जुकाम, बुखार आदि के लक्षण सामने आए थे।
विज्ञापन

जिले में नूंह के बाद तावडू ब्लॉक में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं तावडू में कोरोना की रोकथाम के लिए सीएचसी भवन में कोविड केयर सेंटर भी बनाया गया है। फिलहाल यहां कोरोना के मरीजों का इलाज शुरू नहीं हो रहा है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों से लोग इलाज करवा रहे हैं। कोरोना के डर की वजह से सरकारी अस्पतालों से दूरी बनाए हुए हैं। लोगों में सरकारी अस्पतालों के प्रति डर का माहौल है। इसके चलते मौतों का सही कारण पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अभाव में हो रही परेशानी
लोगों में कोरोना का डर बना हुआ है। लोगों का मानना है कि अस्पताल जाने पर जांच के बाद कोरोना ही बताया जाएगा। इसी सोच की वजह से लोग अस्पतालों से दूरी बनाए हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में इससे पहले एक साथ लगातार कभी इतनी मौतें नहीं हुईं। अगर जांच कराई जाए तो सही वजह सामने आ सकती हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में डोर-टू-डोर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस गांव के बारे में जानकारी ली जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिकता के साथ लोगों की जांच की जा रही है इसमें लोग सहयोग करें।
डॉ सुरेंद्र यादव सीएमओ, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed