{"_id":"610bbb8e8ebc3ec1ef27df2e","slug":"15-cows-freed-from-cow-smugglers-mewat-news-noi5975819156","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश
विज्ञापन
तावडू। कलवाड़ी गांव के नजदीक केएमपी एक्सप्रेसवे से बुधवार को गो रक्षक दल ने 15 गोवंशों को मुक्त कराया। तावडू सदर थाना में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
गोरक्षा दल सदस्य नरेंद्र ने बताया कि बुधवार देर रात्रि उन्हें सूचना मिली कि तस्कर केएमपी एक्सप्रेसवे से एक कैंटर में उत्तर प्रदेश व हरियाणा से गौवंशों को भरकर मेवात लेकर आएंगे। जिन्हें नाकाबंदी कर काबू किया जा सकता है। सूचना के बाद गोरक्षा दल सदस्यों ने गांव कलवाड़ी केएमपी पुल के नजदीक एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी कर दी। केंटर को रुकवाया। जिसमें 12 गाय, दो बछिया व बछड़ा मिला। जिन्हें बड़ी ही क्रू रता पूर्वक बांधा हुआ था। गाड़ी में बैठे अंबाला दहिया माझरा निवासी राजेश, गांव शरोडपुर निवासी इरफान, रत्नपुरी निवासी जुल्फीकार, मंडी कच्चा बाजार अंबाला निवासी नरेन्द्र सिंह को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया। सभी गोवंश को अपने कब्जे ले लिया।
जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कब्जे में ली गई कैंटर से 15 गोवंश के अलावा, एक छुरी व 12 रस्सियों को भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
फोटोऱ् बरामद कैंटर गाड़ी व गोवंश।