फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   15 citizens of China living illegally sent to detention center

अवैध रूप से रह रहे चीन के 15 नागरिकों को डिटेंशन सेंटर भेजा

Tue, 23 Aug 2022 02:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
15 citizens of China living illegally sent to detention center
नोएडा। जनपद में अवैध रूप से रह रहे चीन के 15 नागरिकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर दिल्ली स्थित डिटेंशन सेंटर भेज दिया। हिरासत में लिए गए 15 लोगों में एक महिला भी है। डिटेंशन सेंटर से सभी को चीन भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले की लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) की टीम को सूचना मिली थी कि जनपद के विभिन्न इलाकों में चीन के ऐसे नागरिक रह रहे हैं जिनका वीजा अवधि समाप्त हो चुकी है। पुलिस और एलआईयू ने सोमवार को अभियान चलाकर बीटा-दो कोतवाली क्षेत्र से दो, सेक्टर-113 कोतवाली क्षेत्र से तीन, सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र से एक, फेज दो कोतवाली क्षेत्र से छह और सेक्टर-142 कोतवाली क्षेत्र से तीन चीन के नागरिकों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों की वीजा अवधि एक वर्ष पहले समाप्त हो चुकी थी। वीजा अवधि समाप्त होने के बाद सभी नोएडा व ग्रेटर नोएडा की अलग अलग कंपनियों में काम कर रहे थे। हिरासत में लिए गए चीनी नागरिकों की पहचान चेन युंगंग, लियू किदा, ली पेंगजुआन, यू योंगफैन, लियू हे, कुई जिंगजेन, वांग जुनरांग, हौंग झुक्सिंग, देंग जियाक्वान, लियू बिंगबियाओ, लियू जियांगबो, झांग लिआंग, वू कांग, जिओ फेई और जियांगगुओ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

नेपाल बॉर्डर से विदेशी नागरिकों को पकड़े जाने के बाद हुई सख्ती
जून में बिहार के सीतामढ़ी के पास नेपाल बॉर्डर से चीन के दो नागरिकों की गिरफ्तारी हुई थी। दोनों के पास वीजा नहीं था। पकड़े जाने पर उन्होंने ग्रेटर नोएडा में रहने का खुलासा किया था। उस वक्त नोएडा कमिश्नरेट पुलिस की लापरवाही पर सवाल खड़ा हुआ था। इसके बाद से नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध तरीके से रह रहे चीन के नागरिकों के खिलाफ अभियान चलाया था। जिसके तहत कई विदेशी पकड़े गए थे। यह अभियान अभी भी जारी है। इसी अभियान के तहत अवैध रूप से रह रहे चीन के 15 नागरिकों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed