फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   148 buyers of Calypso Court project will soon get possession

कैलिप्सो कोर्ट प्रोजेक्ट के 148 खरीदारों को जल्द मिलेगा कब्जा

Wed, 23 Feb 2022 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
148 buyers of Calypso Court project will soon get possession
कैलिप्सो कोर्ट प्रोजेक्ट के तैयार टावर। अमर उजाला - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। नोएडा के सेक्टर-128 स्थित कैलिप्सो कोर्ट प्रोजेक्ट के 148 खरीदारों को जल्द ही फ्लैटों पर कब्जा मिलेगा। बिल्डर ने ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) के लिए आवेदन किया है। यह प्रदेश का पहला प्रोजेक्ट है, जिसे यूपी भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) की निगरानी में बिल्डर और खरीदार मिलकर पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन

जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड के कैलिप्सो कोर्ट प्रोजेक्ट के कुल आठ में से चार टावर 7, 8, 11 व 12 का निर्माण कार्य अधूरा था। कार्य भी करीब पांच साल से बंद था। यूपी रेरा में प्रोजेक्ट के पंजीकरण का समय भी पूरा हो चुका था। खरीदारों की मांग पर यूपी रेरा ने अधिनियम की धारा-8 के तहत प्रोजेक्ट का निर्माण नए मॉडल पर जुलाई, 2020 में शुरू कराया। नए मॉडल में बिल्डर और खरीदार मिलकर प्रोजेक्ट का निर्माण करा रहे हैं। 18 माह में प्रोजेक्ट को पूरा करना था, लेकिन कोविड के कारण कुछ देरी हो गई। अब प्रोजेक्ट के दो टावर बनकर तैयार हो चुके हैं। बिल्डर की तरफ से ओसी का आवेदन भी कर दिया गया है। यूपी रेरा के अफसरों ने बताया कि जल्द ही ओसी मिलने के बाद दोनों टावर के 148 खरीदारों को कब्जा दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

जून तक मिलेगा बाकी 156 को कब्जा
प्रोजेक्ट के 11 व 12 नंबर टावर का निर्माण अधूरा है। इनकी फायर एनओसी का आवेदन किया जा चुका है। मार्च, 2022 के अंत तक ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया जाएगा। निर्माण सलाहकार ने बताया कि क्लब और भू-निर्माण को पूरा करने और अन्य सुविधा विकसित करने में प्रमोटर को तीन माह का समय लग सकता है। जून के अंत तक इन दोनों टावरों के 156 फ्लैटों पर कब्जा दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द से जल्द पूरा करें प्रोजेक्ट
यूपी रेरा की समिति को प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य संतोषजनक मिला है। बिल्डर ने जानकारी दी है कि 500 मजदूर काम पर लगे हैं। समिति ने आदेश दिया है कि अतिरिक्त संसाधनों लगाकर जल्द काम पूरे करें। इसके लिए आवश्यक धन की जरूरत है तो वह भी लगाएं।

इस साल पूरे होंगे चार और प्रोजेक्ट
कैलिप्सो कोर्ट के मॉडल पर यूपी रेरा कुल 10 प्रोजेक्ट को पूरा करवा रहा है। सभी जगह निर्माण कार्य चल रहा है। इस साल कैलिप्सो कोर्ट के अलावा चार अन्य प्रोजेक्टों का निर्माण भी पूरा हो जाएगा। यहां करीब दो हजार खरीदारों को कब्जा मिलेगा। इन प्रोजेक्ट को भी बिल्डर और खरीदार मिलकर पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed