फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पीएसी के हाथों होगी नोएडा-ग्रेनो मेट्रो की सुरक्षा

पीएसी के हाथों होगी नोएडा-ग्रेनो मेट्रो की सुरक्षा

Tue, 04 Dec 2018 09:53 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
पीएसी के हाथों होगी नोएडा-ग्रेनो मेट्रो की सुरक्षा
पीएसी करेगी नोएडा-ग्रेनो मेट्रो की सुरक्षा, लगी मुहर
विज्ञापन

- 49वीं बटालियन पीएसी को दी गई सुरक्षा की जिम्मेदारी
- 41वीं और 47वीं बटालियन का भी लिया जाएगा सहयोग
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। नोएडा-ग्रेनो मेट्रो की जिम्मेदारी पीएसी के हवाले होगी। 49वीं बटालियन पीएसी मेट्रो की सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी। इसके लिए अंतिम फैसला ले लिया गया है। मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक ,सुरक्षा के लिए 41वीं व 47वीं बटालियन का भी सहयोग लिया जाएगा।
दरअसल, प्रस्तावित नोएडा-ग्रेनो मेट्रो की सुरक्षा के लिए अधिकारियों के बीच मंथन चल रहा था। यहां सीआईएसएफ और पीएसी के बीच किसी एक को चुनना था। इसके लिए दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा का भी जायजा लिया गया था। आखिर में पीएसी को सुरक्षा की बागडोर देने का फैसला लिया गया। इसके लिए 49वीं बटालियन पीएसी के 600 जवानों के कंधों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी। हालांकि जरूरत पड़ने पर 41वीं और 47वीं बटालियन का भी सहयोग लेने की बात भी मेट्रो अधिकारियों ने कही।
विज्ञापन


- कॉरिडोर का सीएमआरएस निरीक्षण अगले सप्ताह
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) की ओर से नोएडा-ग्रेनो मेट्रो की एक्वा लाइन शुरू करने की कवायद चल रही है। इसके व्यावसायिक इस्तेमाल से पहले कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) की मुहर लगनी जरूरी है। मेट्रो अधिकारियों की मानें तो दिसंबर के दूसरे सप्ताह में सीएमआरस निरीक्षण के लिए टीम आ सकती है। निरीक्षण के दौरान मेट्रो ट्रैक और स्टेशनों की जांच होगी। इसके अलावा चलती हुई ट्रेन का भी निरीक्षण होगा। इससे पहले सीएमआरएस की टीम यार्ड और कोच का निरीक्षण कर चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि कॉरिडोर के स्टेशनों के काम पूरे हो चुके हैं। जो थोड़ा काम बचा हुआ है वह भी इस सप्ताह पूरा हो जाएगा। 25 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों नोएडा-ग्रेनो मेट्रो के उद्घाटन की पुष्टि अभी भी मेट्रो के अधिकारियों ने नहीं की। अधिकारियों की मुताबिक इस बाबत अभी तक कोई लिखित सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed