फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सड़कों पर बहाया हजारों लीटर पानी

सड़कों पर बहाया हजारों लीटर पानी

Sun, 11 Nov 2018 05:17 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 05:17 AM IST
विज्ञापन
सड़कों पर बहाया हजारों लीटर पानी

विज्ञापन
फोटो

सड़कों पर बहाया हजारों लीटर पानी
धूल मुक्त सड़कों पर पानी का छिड़काव, खराब पर ध्यान ही नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। दमघोंटू प्रदूषण से सांसों पर संकट बरकरार है। सरकारी तंत्र प्रदूषण नियंत्रण के दावे तो कर रहा है, लेकिन सड़क पर बरती जा रही लापरवाही दावों की पोल खोल रही है। सड़कों पर धूल से निपटने के नाम पर हजारों लीटर पानी बर्बाद किया जा रहा है। चकाचक सड़कों पर टैंकरों से पानी उड़ेला जा रहा है, जबकि खराब सड़कों की तरफ प्राधिकरण का ध्यान ही नहीं है। प्राधिकरण की लापरवाही के सबूत पेश करती यह रिपोर्ट -

सीन-1
सेक्टर-24 मुख्य मार्ग के हालात लोगों की परेशानी का सबब बने हैं। सड़क की बदहाल स्थिति और यहां से धूल उड़ाकर गुजरते वाहन लोगों की दिक्कतों को और ज्यादा बढ़ा रहे हैं। लेकिन इस मार्ग पर पानी के छिड़काव की जरूरत प्राधिकरण ने नहीं समझी।
विज्ञापन


सीन-2
कहने को प्रदूषण से निपटने के लिए नियम-कायदे लागू हैं, लेकिन नोएडा प्राधिकरण ईपीसीए के दिशानिर्देश का पालन कराने में फेल साबित हो रहा है। ईएसआई अस्पताल के सामने मिट्टी का ढेर राहगीरों के लिए ही नहीं बल्कि सैकड़ों की संख्या में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की भी परेशानी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन-3
सेक्टर-105 की 45 मीटर सड़क पर धूल का नामोनिशान तक नहीं है, लेकिन टैंकरों से यहां पानी बहाया जा रहा है। पानी बहता देख लोग भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इस तरह की बर्बादी क्यों की जा रही है। एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली दिल्ली-नोएडा लिंक रोड के अलावा शहर में कई जगह शनिवार को पानी की बर्बादी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed