फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पनीर के व्यपारियों से रात के समय हथियार के बल करीब ढाई लाख

पनीर के व्यपारियों से रात के समय हथियार के बल करीब ढाई लाख

Mon, 29 Oct 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
पनीर के व्यपारियों से रात के समय हथियार के बल करीब ढाई लाख
हथियार के बल पर ढाई लाख रुपये लूटे
विज्ञापन

पुुन्हाना। रहपुआ-काटपुरी रोड पर रविवार की रात एक कार सवार बदमाशों ने गांव काटपुरी निवासी व्यापारी यूसुफ के कर्मचारियों से हथियारों के बल पर करीब ढाई लाख रुपये, दो मोबाइल और 40 हजार रुपये का चेक लूट लिया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीडित यूसुफ ने बताया कि वह पनीर का व्यापार करता है। उसका पनीर दो पीकप में हर रोज दिल्ली के व्यापारियों को बेचने के लिए जाते हैं। उनके कर्मचारी पनीर के पैसे भी लेकर हर रोज वापस आते हैं। रविवार रात करीब पौने चार बजे उसके कर्मचारी न्याज मोहम्मद निवासी औथा और हसन निवासी पोल फिरोजपुर झिरका गांव काटपुरी आ रहे थे। जब वे आकेडा-शिकरावा रोड पर फारूख रेस्टोरेंट के नजदीक पहुंचे, तो उनकी गाड़ी के आगे एक सफेद रंग की कार चल दी। जब वे रहपुआ-काटपुरी रोड पर मुडे़ तो कार सवारों ने उनकी गाड़ी के बाद रोक दिया और उतरकर ड्राइवर पर हथियार तान दिए। पिनगवां थाना प्रभारी आनंद कुमार का कहना है कि शिकायत मिल गई है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। रास्ते में पड़ने वाले पैट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed