फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ओखला पक्षी विहार

ओखला पक्षी विहार

Sun, 30 Sep 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
ओखला पक्षी विहार
हेडिंग: ओखला पक्षी विहार में बढ़ेगा पक्षियों का कलरव
विज्ञापन

सबहेड: 9.55 करोड़ रुपये खर्च करके अक्तूूबर में ओखला पक्षी विहार में शुरू होगा नवीनीकरण का काम
------------
07 प्रजाति के पक्षी पहुंचे विहार में पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। ओखला पक्षी विहार के अच्छे दिन आने वाले हैं। जल्द ही यहां सुविधाएं बढ़ने से पक्षियों का कलरव बढ़ जाएगा। 15 दिनों में यहां विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग ने पर्यावरण व वन मंत्रालय को 9.55 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। सप्ताह भर में इस पर मुहर लग जाएगी। इसके बाद पहले चरण की मरम्मत व नवीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रवासी पक्षियों को दिक्कत न हो, इसके लिए निर्माण कार्य बाहर होगा। यहां सिर्फ फिटिंग का काम किया जाएगा।
वन्य जिला क्षेत्रीय अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि पहले चरण में यहां दो गेट, सड़क की मरम्मत, वॉच टावर, कैंटीन व बैंच लगाने का काम होगा। इस पूरे क्षेत्र को प्लास्टिक फ्री जोन घोषित किया गया है, ताकि यहां आने वाले पक्षियों को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा द्वारा ओखला पक्षी विहार को विश्व पर्यटन स्थल के रूप में बनाने के लिए इसका शिलान्यास किया गया था। ऐसे में अक्तूूबर में यहां काम शुरू कर दिया जाएगा। यहां समय से पहले पक्षियों का आना शुरू हो चुका है। यहां सात प्रजाति के पक्षी देखे गए हैं जिनमें गल बिल टर्न, मार्श हैरियर, कॉमन टील, कॉम्ब डक, ब्लैक रेड स्टार्ट व ग्रेलेग गूस पक्षी मौजूद हैं।
विज्ञापन

पहले 99 करोड़ खर्च किए जाने थे
सूत्रों की मानें तो इस परियोजना का निर्माण करीब 99 करोड़ में किया जाना था। योजना के तहत धन मंजूर नहीं होने पर दो तरह से बजट तैयार किया गया जिसमें पहला 14 करोड़ रुपये और दूसरा 56 करोड़ रुपये की लागत का था, लेकिन अंत में 9.55 करोड़ रुपये की परियोजना का प्रस्ताव तैयार कर वन मंत्रालय को भेज दिया गया है। वहीं, विभाग ने धन के लिए नोएडा प्राधिकरण से भी संपर्क किया है। लेकिन अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन्य प्राणी सप्ताह का होगा आयोजन
वन विभाग द्वारा 1 से 7 अक्तूूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में वाद-विवाद, चित्रकला, नेचर क्वीज, निबंध, नेचर फोटोग्राफी, स्वरचित स्लोग्नस आदि प्रतियोगिताओं को शामिल किया है। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्रा भाग ले सकेंगे। कार्यक्रम ओखला पक्षी विहार, सूरजपुर वेटलैंड, धनौरी वेटलैंड में आयोजित किए जाएंगे।

-------------
अगर मंत्रालय ने साथ दिया तो जल्द ही ओखला पक्षी विहार में लाखों की संख्या में पक्षियों की चहचहाट गूंजेगी। उम्मीद है कि 15 दिन के अंदर यहां काम शुरू हो जाएगा, लेकिन इससे पहले वन्य प्राणी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
-पीके श्रीवास्तव, वन्य जिला क्षेत्रीय अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed