{"_id":"5b6725434f1c1ba03e8b53f2","slug":"141533486403-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंटर
Updated Sun, 05 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को मिलेगी नि:शुल्क सेवा
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-16 में रविवार को ओम विश्रांति चैरिटेबल सोसाइटी एवं दा न्यूरॉयड एंड रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से नियासो फीजिकल थैरेपी सेंटर शुरू हुआ है। इसका उद्घाटन पूर्व विधायिका और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने किया। उन्होंने कहा कि ज्योति सक्सेना समाज के लिए कुछ नया करती हैं। असहाय वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को नि:शुल्क सेवा दी जाएगी। वैसे कोई भी आना चाहे वह बहुत कम शुल्क पर सेवा ले सकता है। बीपीएल कार्ड धारकों के लिए नि:शुल्क है। सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे समय रहेगा। श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास एवं चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष राजन श्रीवास्तव ने इस कदम की सराहना की। इस मौके पर डॉ. एन. सुब्रमन्यम, डॉ. एस चौधरी एवं उनकी टीम, गणेश शंकर त्रिपाठी ,अशोक तिवारी, मृदुला सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे। ब्यूरो