{"_id":"59451b0d4f1c1b912f8b4840","slug":"141497701133-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ के धक्के से बच्ची ट्रेन के ट्रैक पर गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ के धक्के से बच्ची ट्रेन के ट्रैक पर गिरी
Updated Sat, 17 Jun 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीड़ के धक्के से बच्ची ट्रेन के ट्रैक पर गिरी, बचाया
ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर शुक्रवार सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई जब पांच साल की बच्ची भीड़ के धक्के से ट्रेन की दो बोगियों के बीच रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ी। बच्ची को बचाने के लिए पीछे से उसकी बुआ भी ट्रैक पर कूद पड़ीं। जीआरपी जवानों ने यह देख हॉर्न दे रहे ड्राइवर को आननफानन सचेत किया। घटना में बच्ची के आगे के दांत टूट गए लेकिन बड़ा हादसा टल गया।
एसजीएम नगर निवासी रेनू अपनी भतीजी रिंकी (5) के साथ होडल से लौट रही थी। वह होडल में रहने वाली अपनी बड़ी बहन मीना के घर से लौट रही थी। शुक्रवार को कोसीकलां गाजियाबाद ईएमयू से आ रहीं रेनू को लेने भतीजा रवि स्टेशन आया था। सुबह 9:25 पर ट्रेन आई तो सवारियां उतरने लगीं। रेनू ने पहले रिंकी को ट्रेन से उतारा वह उतर ही रही थीं कि भीड़ के धक्के से रिंकी दो बोगियों के गैप में रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। भतीजी को गिरा देख रेनू ने भी गैप में छलांग लगा दी। बुआ और भतीजी अभी ट्रैक पर ही थीं कि ट्रेन चालक ने हॉर्न बजा दिया लेकिन जीआरपी के जवानों ने उसे इशारा कर ट्रेन बढ़ाने से रोक दिया। तुरंत ही आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों ने दोनों को ट्रैक से बाहर निकलवाया और इलाज के लिए बीके सिविल अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट के एसएचओ का कहना है कि महिला और बच्ची फरीदाबाद स्टेशन पर उतरना भूल गए थे। ट्रेन चलने के बाद उन्हें उतरने की याद आई। चलती ट्रेन से उतरने के चलते प्लेटफार्म पर गिर पड़ी। इसके चलते दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों का इलाज बीके अस्पताल में चल रहा है।