फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   141 new patients of covid, 128 cured

कोविड के 141 नए रोगी, 128 ठीक हुए

Sat, 30 Apr 2022 02:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
141 new patients of covid, 128 cured
नोएडा। जिले में कोविड संक्रमण ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को रिकॉर्ड 141 नए मामले सामने आए। इससे पहले 10 फरवरी को 168 कोविड मामले सामने आए थे। जिसके बाद धीरे-धीरे यह संख्या घटती गई थी। नए मिले केसों एवं सक्रिय केसों के मामलों में जिला लगातार प्रदेश में पहले स्थान पर बना हुआ है। अन्य जिलों के मुकाबले गौतमबुद्ध नगर में सक्रिय केसों की संख्या दोगुने से भी अधिक है। फिलहाल जिले में 698 सक्रिय केस हैं, जिनमें से ज्यादातर का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। जिनमें 30 फीसदी से अधिक बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट अनुसार 24 घंटे में 128 लोग कोविड से ठीक हुए हैं। जिसके साथ ही जिले में कोविड से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 99111 पर पहुंच चुकी है। जबकि जिले में आज तक मिले कोविड केसों की संख्या 100299 है। वहीं गाजियाबाद कोविड केस मामलों में दूसरे स्थान पर है। गाजियाबाद में अब तक 309 कोविड सक्रिय मामले हैं। जबकि 90 के साथ लखनऊ तीसरे स्थान पर है। पहली दूसरी व तीसरी लहर के दौरान लगातार लखनऊ सक्रिय केसों व नए केसों में आगे रहा था। लेकिन इस बार लगातार गौतमबुद्ध नगर में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed