फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   14 infected found

14 संक्रमित मिले

Tue, 11 Jan 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
14 infected found
नूंह। जिले में मंगलवार को कोरोना से 14 नए संक्रमित आए। इस दौरान 13 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। बीते दिनों से कोरोना के बढ़ रहे मरीजों ने जरूर परेशानी को बढ़ा दिया है लेकिन कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम निरंतर जिले में टीकाकरण में जुटी हुई है। सोमवार 11 संक्रमित आने के बाद मंगलवार को एक साथ 14 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें 6 शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज के अलावा नूंह में 3, मोहम्मदपुर अहीर 2 के अलावा तावडू, गोहाना व मांडीखेड़ा में एक-एक संक्रमित आए। इस दौरान 13 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। अब जिले में कुल 69 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। इनमें से शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में एक व जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में दो मरीज भर्ती हैं जबकि 66 संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम आइसोलेशन में रखा गया है। अभी तक कोरोना के जिले में 5111 संक्रमित आए है इनमें से 4919 लोग स्वस्थ हो चुके हैं 123 लोगों की मौत हुई है। हर दिन जिले में कोरोना के औसतन 689 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं अब भी 5354 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। उपायुक्त शक्ति सिंह, सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बसंत दूबे ने बताया कि जिले में कोरोना का पॉजिटिव रेट 2.03 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट 96.24 प्रतिशत है लोगों को चाहिए कि वह सावधानी बरतते रहे। बढ़ते संक्रमण को हमें हल्के में नहीं लेना चाहिए दिल्ली एनसीआर में कोरोना का तेजी से प्रकोप बढ़ता जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकारें लगातार कोरोना से निपटने के लिए एडवाइजरी जारी कर रही है हमें उनका पालन हर हाल में करना चाहिए। संक्रमण को दूर भगाने के लिए हमें सामाजिक दूरी के साथ मास्क व टीकाकरण लगाने में अपनी भूूमिका को निभाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed