{"_id":"68b9e3979300f39113035828","slug":"1345-lakh-rupees-stolen-from-an-old-mans-account-na-news-c-5-1-drn1031-780814-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बुजुर्ग के खाते से 13.45 लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बुजुर्ग के खाते से 13.45 लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन
Iबैंक कर्मचारी बनकर किया फोन और हासिल की खाते की जानकारी
I
Iसाइबर ठगों ने एक बुजुर्ग को निशाना बनाते हुए उनके बैंक खाते से 13.45 लाख रुपये उड़ा लिए। ठगों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर बुजुर्ग की पत्नी से पैन कार्ड और डेबिट कार्ड सहित अन्य गोपनीय जानकारी हासिल की। इसके बाद उनके बैंक खाते से सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) के रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।I
Iपुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पीड़ित देहरादून के कालीदास रोड निवासी विजय शर्मा हैं। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त की दोपहर 1:29 बजे उनकी पत्नी के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताया और कहा कि पैन कार्ड की जानकारी न देने पर उनका ज्वाइंट अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाएगा।ठग ने उनसे उनका पैन कार्ड नंबर, डेबिट कार्ड नंबर, सीवीवी, खाता नंबर और इंटरनेट बैंकिंग आईडी व पासवर्ड सहित अन्य जानकारी मांगी। बैंक से आया कॉल समझकर उन्होंने सभी जानकारी दे दी।I
Iउसी दिन शाम करीब नौ बजे बैंक से लगातार मैसेज आने लगे कि उनके फिक्स्ड डिपॉजिट तोड़े जा रहे हैं और उनका रुपया अज्ञात लोगों के खातों में ट्रांसफर किया जा रहा है। बुजुर्ग ने तुरंत बैंक के कस्टमर केयर पर फोन कर अपना खाता फ्रीज कराया लेकिन तब तक ठग उनके तीन फिक्स्ड डिपॉजिट से कुल 13,45,100 रुपये निकाल चुके थे।I