{"_id":"5bf1a43ebdec22174c7dfcc4","slug":"131542562878-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 केंद्रों पर ग्रुप डी की परीक्षा हुई, कड़ी जांच से गुजरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 केंद्रों पर ग्रुप डी की परीक्षा हुई, कड़ी जांच से गुजरे
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
65 केंद्रों पर ग्रुप डी की परीक्षा हुई, कड़ी जांच से गुजरे
गुरुग्राम। जिले में रविवार को 65 केंद्रों पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग(एचएसएससी) की परीक्षा हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। परीक्षार्थियों को परिचय पत्र और आधार देखने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। हालांकि परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए परीक्षार्थियों को काफी परेशानियां उठानी पड़ी। बसों में भीड़ के कारण बैठने की जगह तक नहीं मिल पाई। इस कारण उन्हें बसों की छतों तक पर बैठकर सफर करने को मजबूर होना पड़ा।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने दो पालियों में परीक्षा आयोजित करवाई। परीक्षा केंद्रों पर समय से पहले ही भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। सदर बाजार व बस स्टैंड के पास स्थित परीक्षा केंद्रों पर सबसे अधिक भीड़ रही। अन्य जिलों से भी भारी संख्या में परीक्षार्थी यहां परीक्षा देने पहुंचे थे। परीक्षार्थियों के कारण बस स्टैंड परिसर भरा नजर आया। परीक्षा देने के बाद घर जाने के लिए बसों को पकड़ने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा।
×××××××
जिस भी रूट पर ज्यादा भीड़ थी, उन रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई गई थीं। बसों की छत पर न चढ़ने देने के लिए भी कर्मचारियों को हिदायत दी हुई थी।
-गौरव अंतिल, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, गुरुग्राम।