फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   विधायक रहीश खान के छोटे भाई पर मुस्ताक पर महिला के अपहरण के आरोपों को महिला ने ही किया खारिज

विधायक रहीश खान के छोटे भाई पर मुस्ताक पर महिला के अपहरण के आरोपों को महिला ने ही किया खारिज

Sat, 10 Nov 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
विधायक रहीश खान के छोटे भाई पर मुस्ताक पर महिला के अपहरण के आरोपों को महिला ने ही किया खारिज
महिला ने खुद के अपहरण को बताया पति और ससुर की साजिश
विज्ञापन

विधायक रहीस खान के छोटे भाई पर लगे आरोपों को नकारा

अमर उजाला ब्यूरो
पुन्हाना। खंड के एक गांव निवासी द्वारा हरियाणा वक्फ बोर्ड के चेयरमैन व पुन्हाना विधायक रहीस खान के छोटे भाई मुस्ताक पर उसकी पत्नी के अपहरण का आरोप लगाने में शनिवार को नया मोड़ आ गया है।
शनिवार को महिला द्वारा स्वयं अपना वीडियो जारी कर राज्यमंत्री रहीस खान के भाई मुस्ताक को क्लीन चिट देते हुए पूरे मामले को पार्टीबाजी के चलते विधायक के खिलाफ षडयंत्र बताया। महिला ने वीडियो में बताया कि उसका पति विधायक के भाई मुस्ताक के पास नौकरी करता है। वह बीमार थी और उसका पति इलाज कराने के लिए होडल के एक अस्पताल में ले गया था। महिला ने अपने पति व ससुर पर पार्टीबाजी के चलते किसी के दबाव में आकर विधायक को बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। वहीं दूसरी ओर विधायक ने शनिवार को पुन्हाना स्थित अपने निवास पर पत्रकारवार्ता कर उनके भाई मुस्ताक को झूठा आरोप लगा फंसाने और उनकी छवि को खराब करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वहीं शिकायतकर्ता नीमखेड़ा निवासी इरफान पुत्र सबदल ने पत्नी के स्वाकारोक्ति के पीछे किसी दबाव की बात कही है। इरफान का आरोप है कि पुलिस मंत्री रहीस खान के दबाव में काम कर रही है। वह मामले को लेकर एसपी मेवात से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुन्हाना थाना प्रभारी सोहना पाल खटाना ने बताया कि महिला के पति ने मुस्ताक सहित अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी का अपहरण किया गया है। वहीं महिला ने शुक्रवार देर शाम अपने फूफा और फूफी के साथ थाना पहुंच कर उसके अपहरण किये जाने के आरोपों से इंकार किया है। बाकी मामले की जांच की जा रही है। वहीं शिकायतकर्ता इरफान ने भी माना कि उसकी पत्नी ने दबाव में आकर उसके अपहरण किए जाने को मना किया है। इरफान का कहना है कि मान लिया उसकी पत्नी ने उसके अपहरण किए जाने को मना कर दिया है लेकिन मुस्ताक और उसके कई साथियों द्वारा उसका भी बंदूक की नोंक पर अपहरण कर उसे सात घंटे तक बंधक बनाए रखा, मारपीट की गई। उसका मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया गया। इरफान का आरोप है कि पुलिस मंत्री रहीस खान के दबाव में काम कर रही है। वह इस मामले को लेकर सोमवार को एसपी मेवात से शिकायत करेगा।


क्या कहता है आरोपी मुस्ताक
वहीं आरोपी मुस्ताक खान ने फोन पर बातचीत में खुद पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद और मनगढंत बताया। उन्होंने कहा कि जिस महिला के अपहरण का आरोप उनपर लगाया गया है उसको आठ-दस दिन पहले मारने के लिए जहर दिया गया था। इसी बात को दबाने के लिए यह झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। बाकी मामले के उनका कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed