{"_id":"59451b0c4f1c1b912f8b483d","slug":"131497701132-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ महीने से फरार हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ महीने से फरार हत्यारोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 17 Jun 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ महीने से फरार हत्यारोपी गिरफ्तार
सीआईए सेक्टर 30 पुलिस ने नौ माह से फरार चल रहे शातिर अपराधी विन्नी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। उसके पास से देसी पिस्टल भी बरामद हुई है। विनोद उर्फ विन्नी पर सितंबर 2016 में रोहित उर्फ फौजी की हत्या करने, चीरसी गांव के सरपंच सूवे सिंह के घर में घुस कर हत्या के प्रयास और 2015 में घरौड़ा गांव में हुए दोहरे हत्या कांड की साजिश रचने के केस चल रहे हैं। घरौड़ा दोहरे हत्याकांड में वह 18 माह जेल में भी रह चुका है। सीआईए सेक्टर 30 इंचार्ज सतेंद्र रावल ने बताया कि विन्नी ने 5 सितंबर को चीरसी गांव के सरपंच पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था और 10 सितंबर को रंजिश में रोहित की हत्या की थी। केस दर्ज होने के बाद वह फरार हो गया था। वह यूपी में बुलंदशहर, सहारनपुर, नोएडा में जगह बदल-बदल कर रहा रहा था और कभी कभी फरीदाबाद आता था। बृहस्पतिवार की शाम मुखबिर ने सूचना दी थी कि विन्नी फरीदाबाद आ रहा है। घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया, उसके पास से एक देसी पिस्तौल और कारतूस मिले हैं। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।