फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   130 meter wide grid road will divide New Noida in half

Noida News: न्यू नोएडा को आधे-आधे हिस्से में बांटेगी 130 मीटर चौड़ी ग्रिड रोड

Sun, 13 Aug 2023 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
130 meter wide grid road will divide New Noida in half
न्यू नोएडा को आधे-आधे हिस्से में बांटेगी 130 मीटर चौड़ी ग्रिड रोड
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले वाहनों को जल्द से जल्द उनकी मंजिल तक पहुंचाना मकसद

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र (डीएनजीआईआर) यानी न्यू नोएडा को प्रस्तावित ग्रिड रोड आधे-आधे हिस्से में बांटेगी। यह मुख्य सड़क न्यू नोएडा के मध्य में उत्तर से दक्षिण की ओर से निकलेगी। इसका मकसद औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले वाहनों को उनकी मंजिल तक जल्द से जल्द पहुंचाना होगा।
स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्ट (एसपीए) के मुताबिक, न्यू नोएडा के रोड नेटवर्क सिस्टम को बेहतर बनाने की कवायद होगी। इसके माध्यम से मुख्य सड़कों के अलावा अन्य सड़कों को बेहतर तरीके से जोड़ते हुए सड़कों का नेटवर्क तैयार किया जाएगा। यह रेडियल-कम-ग्रिड पैटर्न पर आधारित होगा। इसके तहत चार प्रकार की सड़कें बनेंगी।
विज्ञापन

आर्टेरियल्स रोड की चौड़ाई 105 से 130 मीटर तक होगी। यह मुख्य सड़क पूरे शहर से होकर निकलेगी। इससे छोटी 75 से 105 मीटर की सब-आर्टेरियल्स रोड होगी। यह मुख्य सड़क को अलग-अलग प्वाइंट से जुड़ेगी। संभवत: यह रोटरी के माध्यम से जुड़ेगी। फिर 45 से 75 मीटर चौड़ी सेक्टर या कलेक्टर रोड और 45 मीटर से कम चौड़ी सड़कें भी होंगी, जो दोनों मुख्य सड़कों को जोड़ेंगी। इससे न्यू नोएडा में सड़कों का एक मजबूत नेटवर्क तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

औद्योगिक क्षेत्र से आने वाले वाहन सीधे निकलेंगे
अमूमन नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले वाहन बीच शहर जाम में फंसे जाते हैं। इससे परिवहन व्यवस्था खराब होती है। कई बार उद्यमियों को इससे नुकसान भी होता है। ऐसे में इन सभी कमियों को दूर करते हुए न्यू नोएडा में इस प्रकार का रोड नेटवर्क तैयार किया जा रहा है कि औद्योगिक क्षेत्र के कारखानों से निकलने वाले वाहन सीधे मुख्य सड़क की ओर निकल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed