{"_id":"6583edcb4975049596057747","slug":"13-year-old-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-in-noida-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida Suicide: 13 साल की मासूम ने फंदा लगाकर दी जान, कई दिनों से घर में थी चुपचाप; पुलिस करेगी मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Suicide: 13 साल की मासूम ने फंदा लगाकर दी जान, कई दिनों से घर में थी चुपचाप; पुलिस करेगी मामले की जांच
Thu, 21 Dec 2023 01:18 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:18 PM IST
सार
नोएडा में एक 13 साल की लड़की ने घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस को सूचना मिलने के बाद अब मामले की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सलारपुर गांव निवासी किशोरी (13) ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। मूलरूप से गोंडा निवासी अंग्रेज सिंह सलारपुर में सपरिवार रहते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को वह ऑफिस गए थे। पत्नी भी किसी काम से बाहर गई थी। कक्षा सात में पढ़ने वाली 13 साल की बेटी अकेली थी। शाम को जब दोनों लौट कर आए तो बेटी पंखे से फंदे से लटकी हुई है। बेटी को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि किशोरी कई दिनों से घर में चुपचाप रहती थी।
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या
जेजे कॉलोनी निवासी युवक ने घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी पहचान राजा कुमार के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि राजा कई दिनों से परेशान था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन