फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1.3 carore cyber fraud

Noida News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर इंजीनियर से 1.30 करोड़ की साइबर ठगी

Tue, 28 Oct 2025 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
1.3 carore cyber fraud
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर इंजीनियर से 1.30 करोड़ की साइबर ठगी
विज्ञापन

- वाट्ïसएप ग्रुप में जोडक़र ठगी को दिया अंजाम, साइबर थाने में मुकदमा दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर सेवानिवृत्त इंजीनियर से 1.30 करोड़ की ठगी कर ली। जालसाजों ने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। जब पीडि़त को ठगी का अहसास हुआ तब पुलिस से शिकायत की गई। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले सेवानिवृत्त इंजीनियर ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके पास 18 अगस्त को व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने बताया कि सीएचसीपी ग्लोबल सिक्योरिटीज कंपनी का कर्मचारी है। उसने खुद को शेयर बाजार का जानकार बताते हुए कहा कि अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करेंगे तब 15-20 प्रतिशत का मुनाफा होगा। इसके बाद बुजुर्ग इंजीनियर को एक व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़ दिया। इस ग्रुप में पहले से सैकड़ों लोग जुड़े हुए थे। ग्रुप में जुड़े लोग हर दिन स्क्रीन शॉट डालकर मुनाफा कमाने का दावा करते थे। इसी बीच ठग ने एक एप पर पंजीकरण कराकर छोटा-छोटा निवेश करने पर जोर दिया। बुजुर्ग ने कुछ रकम निवेश किया तो एक दो दिनों में ही मुनाफा हो गया। इसके बाद इंजीनियर को भरोसा हो गया और ठगों के जाल में फंस गए।
विज्ञापन

इसके बाद साइबर ठगों के कहने पर 20 अगस्त से 18 अक्टूबर तक 22 बार में 1.30 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। इधर जालसाजों के एप पर करीब पांच करोड़ का पोर्टफोलियो दिखने लगा। जब पीड़ित ने रकम निकालने का प्रयास किया तब जालसाजों ने और रकम जमा करने पर जोर दिया। जब अतिरिक्त रकम जमा करने से मना कर दिया तब जालसाजों ने संपर्क तोड़ लिया। तब पीडि़त को साइबर ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत की। एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल का कहना है कि साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है और खातों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed