फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1250 disabled people received artificial limbs and assistive devices

Noida News: 1250 दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण

Wed, 17 Sep 2025 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
1250 disabled people received artificial limbs and assistive devices
कैट और लव-कुश रामलीला कमेटी ने संयुक्त शिविर लगाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को लालकिला स्थित रामलीला मैदान में बृहद सेवा प्रकल्प आयोजित किया गया। इस दौरान दिव्यांगों, जरूरतमंदों, महिलाओं और बच्चों के लिए कई प्रकार की सहायता व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और लव-कुश रामलीला कमेटी के संयुक्त शिविर में 1250 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण प्रदान किए। साथ ही, 500 से अधिक लोगों की निशुल्क नेत्र एवं कान की जांच की गई। इसके अलावा जरूरतमंदों को चश्मे व श्रवण यंत्र दिए गए। शिविर में 1000 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच और रक्तदान भी किया गया। इसके अतिरिक्त 2000 महिलाओं को साड़ियां और 500 बच्चों को स्कूल बैग व स्टेशनरी किट दी गईं।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहिल्या बाई होलकर की धरती से महिला सशक्तीकरण का आह्वान कर समाज को नई दिशा दी है। मोदी का जीवन सेवा और जनकल्याण को समर्पित है। उनके जन्मदिवस पर इस प्रकार का सेवा शिविर समाज के कमजोर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचाने का जीवंत उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदनी चौक से सांसद और कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से देश को नई दिशा दी है। यह सेवा शिविर उसी समावेशी भारत की अवधारणा को आगे बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री का जन्मदिवस जनसेवा को समर्पित करना प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में लवकुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed