{"_id":"5bf053d7bdec226974558601","slug":"121542476759-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीजी ने लिया सुरक्षा का जायजा, खामियों को कराया दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीजी ने लिया सुरक्षा का जायजा, खामियों को कराया दूर
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपीजी ने लिया सुरक्षा का जायजा, खामियों को कराया दूर
गुरुग्राम। सुल्तानपुर में 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर ली गई है। शनिवार को एसपीजी ने भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों के साथ चर्चा कर सुरक्षा व्यवस्था में सामने आई खामियों को भी दूर किया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए गुरुग्राम व अन्य जिलों के एसपी रैंक के 17, डीएसपी/एसीपी रैंक के 50 अधिकारियों को लगाया गया है। कार्यक्रम स्थल व आसपास 3 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है जो कार्यक्रम में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर पैनी नजर रखेंगे। इस रैली में 25 हजार लोगों के आने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री के सुरक्षा प्रोटोकॉल के ब्लू बुक के अनुसार ही शहर में सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। शनिवार को पुलिस, प्रशासन का पूरा अमला कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहा। सुरक्षा को लेकर एसपीजी की मौजूदगी में अभ्यास किया गया। एसपी, डीएसपी व एसीपी की कार्यक्रम स्थल पर ड्यूटी लगाई गई है। एसपीजी ने सुरक्षा मानकों की बेहद ही बारीकी से जांच की। कार्यक्रम के दौरान एसपीजी सहित पुलिस के जवान सादी वर्दी में मौजूद रहेंगे जो सभी की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। शक होने पर उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा।
पुलिस महानिदेशक ने की बैठक
शनिवार को पुलिस महानिदेशक बीएस संधू पलवल से सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने एसपीजी अधिकारियों सहित अतिरिक्त महानिदेशक, गुरुग्राम पुलिस आयुक्त, 17 जिलों के एसपी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पुलिस आयुक्त व एसपी से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने व खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। इंतजाम को पुख्ता करवाने व खामियों को दूर करवाने के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
रूट किया गया डायवर्ट
कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक रूट को डायवर्ट किया गया है। 19 नवंबर की सुबह 6 बजे से फर्रूखनगर-गुरुग्राम रोड पर भारी व कमर्शियल वाहनों के आवागमन पर पाबंदी रहेगी। यह पाबंदी शाम 6 बजे तक लागू रहेगी। फर्रूखनगर जाने वाले भारी व कमर्शियल वाहनों को एक्सप्रेसवे से पटौदी की तरफ से होकर जाना होगा। झज्जर की तरफ जाने वाले वाहनों को बहादुरगढ़ से बादली होते हुए जाना होगा। इसके अलावा फर्रूखनगर से नूंह की तरफ जाने वाले वाहनों को भी पटौदी होकर जाना होगा।
बनाई गई हैं 6 पार्किंग
कार्यक्रम स्थल पर आने वाले वाले वाहन चालकों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर वाहनों की 6 पार्किंग बनाई गई हैं। केवल निमंत्रण कार्ड व गाड़ी पर स्टीकर लगे वाहनों को ही पार्किंग व कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। कार्यक्रम व पार्किंग क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को खड़े रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी।