{"_id":"5be8becebdec22098d6aeebb","slug":"121541979854-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रन फॉर हेल्थ से किया लोगों को जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रन फॉर हेल्थ से किया लोगों को जागरूक
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘रन फॉर हेल्थ’ से किया लोगों को जागरूक
सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी, स्वास्थ्य मेला भी लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। नोएडा स्टेडियम में रविवार को रन फॉर हेल्थ को सीएमओ अनुराग भार्गव ने हरी झंडी दिखाई। दौड़ में नोएडा के कई स्कूलों व कॉलेजों के छात्रों के साथ भारत विकास परिषद, नोएडा एंटरप्रेनयोर एसोसिएशन, डायबिटिक फोरम के सदस्य तथा फार्मा के कर्मचारी और डॉक्टर शामिल रहे। सभी के हाथों में प्ले कार्ड था। जिस पर कई स्लोगन लिखे गए थे। इनमें से एक लक्ष्य हमने ठाना है, मधुमेह मिटाना है का नारा बच्चे लगा रहे थे। सरस्वती शिशु मंदिर पर दौड़ खत्म हुई।
इसके बाद सेक्टर-12 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में नोएडा डायबिटिक फोरम की नोएडा शाखा के तत्वाधान में डायबिटिक माह के अवसर पर निशुल्क मेगा स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। सीएमओ ने कहा कि प्रशासन पूरे जिले के गांव में कैंप लगाकर डायबिटीज को जागरूक करता है। हर वर्ष दस प्रतिशत लोगों की जांच कर उन्हें जागरूक करना लक्ष्य है। जिला प्रशासन मुफ्त में इंसुलिन और उसे लगाने वाले पेन का वितरण करता है। फोरम के अध्यक्ष डॉ. जी सी वैष्णव ने बताया की डायबिटिज को कंट्रोल करने में दौड़ना और टहलना कारगर होता है।