फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आरडब्ल्ूए कोना---

आरडब्ल्ूए कोना---

Mon, 01 Oct 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
आरडब्ल्ूए कोना---
कोना
विज्ञापन


फोटो
आम सभा में विकास कार्यों से अवगत करवाया
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-34 स्थित अरावली बी थ्री में रविवार को आमसभा हुई। अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि पूर्व में आमसभा के निर्णयों की समीक्षा की गई। छह महीनों में आरडब्ल्यूए द्वारा कराए गए कार्यों से निवासियों को अवगत करवाया गया। समस्त निवासियों द्वारा अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया गया। वित्तीय वर्ष 2017-18 के बैलेंस शीट एवं आय व्यय को सर्व सम्मति से पारित किया गया। धर्मेंद्र शर्मा द्वारा व्यक्तिगत प्रस्ताव रखा गया कि बी-3 अरावली ब्लड ग्रुप बैंक बनाया जाएगा। जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया। जिसमें समस्त निवासियों का ब्लड ग्रुप डाटा आरडब्ल्यूए के पास होगा। ताकि किसी निवासी व बाहरी व्यक्ति की मदद की जा सके।

आपदा से बचाव के तरीके बताए
नोएडा। सेक्टर-20 के सामुदायिक भवन में नोएडा प्राधिकरण द्वारा आपदा प्रबंधन की बैठक हुई। बैठक में नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी एमपी सिंह व आपदा प्रबंधन की एनजीओ से मनोज कुमार रेखा शर्मा व फोनरवा अध्यक्ष एनपी सिंह, एएन धवन, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र शुक्ला व आरडब्ल्यूए से सुरेश तिवारी, राम पाल भाटी, लक्ष्मी नारायण, प्रमोद वर्मा, अनिल सिंह, बलेश कुमार व अन्य लोग मौजूद थे। इस दौरान अधिकारियों ने शहर में भूकंप, आग लगने और बाढ़ से बचाव के उपाय बताए। ब्यूरो
विज्ञापन



फोटो
विजय भारद्वाज बने सेक्टर-55 अध्यक्ष
नोएडा। सेक्टर-55 में रविवार को आरडब्ल्यूए के चुनाव में 553 लोगों ने मतदान दिया। दोपहर 3 बजे से मतदान शुरू हुआ। वहीं, देर शाम रिजल्ट घोषित किया गया। पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र बंसल ने बताया कि विजय भारद्वाज व ललित शर्मा पैनल के बीच टक्कर थी। विजय भारद्वाज के पैनल ने 317 वोट हासिल कर बाजी मार ली। अध्यक्ष पद पर विजय भारद्वाज, सचिव पद पर केजी बाबू राव, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष हरीश चौधरी चुने गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed