फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एनसीआर ऑटो की बाधा नहीं हुई दूर

एनसीआर ऑटो की बाधा नहीं हुई दूर

Fri, 10 Aug 2018 09:04 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
एनसीआर ऑटो की बाधा नहीं हुई दूर
हेडिंग: एनसीआर ऑटो की बाधा नहीं हुई दूर
विज्ञापन

अस्थायी विकल्प मानने को तैयार नहीं ऑटो चालक, 12 अगस्त को करेंगे पंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। गाजियाबाद व नोएडा से दिल्ली जाने वाले चार हजार ऑटो की राह में बाधा अब तक बरकरार है। उत्तर प्रदेश और दिल्ली परिवहन विभाग ने काउंटर साइन की अड़चन दूर करने के लिए अब तक कदम नहीं उठाया है। ऐसे में नोएडा की ऑटो चालक एसोसिएशन आंदोलन की रणनीति तैयार करने में जुट गई है।

दिल्ली-एनसीआर में बेरोकटोक सफर के लिए साल 2015 में शुरू हुई ऑटो सेवा पर अगले सप्ताह ब्रेक लग सकता है। दरअसल, नोएडा से 2 हजार और गाजियाबाद से 2 हजार ऑटो परमिट दिल्ली के लिए जारी किए गए थे। दिल्ली परिवहन विभाग ने काउंटर साइन की समयसीमा निर्धारित की थी, जो 13 अगस्त को खत्म होने जा रही है। वहीं, दिल्ली से नोएडा व गाजियाबाद के लिए जो 2700 परमिट जारी हुए थे, उनके काउंटर साइन की समयसीमा परमिट की वैधता अवधि तक तय की गई थी। ऐसे में 13 अगस्त तक परमिट की अड़चन दूर नहीं हुई तो दिल्ली के 2700 ऑटो नोएडा-गाजियाबाद में प्रवेश कर सकेंगे, लेकिन इन दोनों शहरों के 4 हजार ऑटो दिल्ली नहीं जा सकेंगे। हालांकि, दोनों राज्यों के परिवहन विभाग के अधिकारियों के बीच वार्ता का दौर जारी है। नोएडा ऑटो रिक्शा चालक एसोसिएशन (एनसीआर) के अध्यक्ष लाल बाबू का कहना है कि स्थानीय अधिकारियों की तरफ से एक महीने या दो महीने के काउंटर साइन का विकल्प दिया जा रहा है जो हमें मंजूर नहीं है। 12 अगस्त को ऑटो चालकों की पंचायत बुलाई गई है जिसमें आगे के आंदोलन का एलान किया जाएगा। ऑटो चालक इसके विरोध में चक्काजाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed