{"_id":"59451b144f1c1b2c138b4806","slug":"121497701140-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक और बेटे के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक और बेटे के खिलाफ केस दर्ज
Updated Sat, 17 Jun 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक और बेटे के खिलाफ केस दर्ज
खतौली यूपी के पूर्व विधायक और उनके बेटे के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। वन राजिक अधिकारी की शिकायत पर दर्ज हुए केस की जांच सूरजकुंड पुलिस ने शुरू कर दी है।
वन राजिक अधिकारी रमेश चंद्र के मुताबिक, पीएलपीए एक्ट के तहत उनकी टीम ने 14 जून को अनंगपुर अधिसूचित क्षेत्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान खसरा नंबर 58 में लोहे के पिलर और टिन शेड बना पाया गया। मौके पर दीवार का भी निर्माण किया गया था। उनकी टीम ने इस फार्म हाउस का गेट खुलवाने का प्रयास किया लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। टीम को आनंद वन के पास खसरा नंबर 1387 में निर्माण सामग्री का स्टॉक पड़ा मिला। आरोप है कि इस जगह का वाणिज्यिक इस्तेमाल किया जा रहा था। रमेश चंद्र का आरोप है कि यह दोनों ही कार्य वन विभाग की स्वीकृति के बिना खतौली यूपी के पूर्व विधायक करतार भड़ाना और उनके पुत्र मन्नू भड़ाना द्वारा कराए जा रहे हैं। उन्होंने सूरजकुंड पुलिस से मांग की है कि पीएलपीए एक्ट का उल्लंघन कर रहे यह दोनों ही काम तुरंत रुकवाए जाएं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसएचओ सूरजकुुंड थाना इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।