{"_id":"5f3ad69c8ebc3e3cf76a430f","slug":"121-returned-to-home-after-treatment-87-recovery-rate-noida-news-noi5302662183","type":"story","status":"publish","title_hn":"121 स्वस्थ होकर लौटे घर, रिकवरी रेट 87 प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
121 स्वस्थ होकर लौटे घर, रिकवरी रेट 87 प्रतिशत
विज्ञापन

नोएडा। प्रदेश सरकार की तरफ से जारी रिपोर्ट में जिले में 55 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि, स्वस्थ होने पर 121 मरीजों को कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। इसके साथ ही गौतमबुद्ध नगर में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 87 प्रतिशत हो गई है। पिछले नौ दिन से रोजाना 65 या इससे अधिक मरीज डिस्चार्ज हो रहे हैं। वहीं, अब तक जिले में 43 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है। जबकि 810 सक्रिय मरीज हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अगस्त में कोविड मरीजों का आंकड़ा कम होना शुरू हुआ है। जुलाई में प्रतिदिन औसत 100 से अधिक मरीजों का आंकड़ा था। इससे पहले 13 अगस्त को 55 मरीज मिले थे, लेकिन 15 अगस्त को ये आंकड़ा 102 तक पहुंच गया था। इससे विभागीय अधिकारी तनाव में आ गए थे, लेकिन इसके बाद आंकड़ा 100 से कम हो गया है। अब जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6552 पहुंच है। इनमें से 5691 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले में कोरोना रिकवरी रेट करीब 87 प्रतिशत है। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने जांच का आंकड़ा बढ़ा दिया है। प्रत्येक दिन औसत तीन हजार सैंपलों की टेस्टिंग की जा रही है। कोशिश है कि टेस्टिंग को और बढ़ाया जाए। इसी क्रम में गांवों और सेक्टरों में शिविर लगाए जा रहे हैं।
17 दिन में 5 बार 100 से अधिक मरीज मिले
बीते 17 दिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो पांच बार ही 100 से अधिक मरीज मिले हैं। एक अगस्त को 129, दो को 105, पांच को 100, छह को 105 और 15 को 102 मरीज मिले थे। अन्य दिनों में आंकड़ा कम रहा है। 4 अगस्त को सबसे कम 36 नए मरीज सामने आए थे। अगस्त में जिले में मरीजों के आंकड़े में कमी आई है। सबसे बड़े कोविड अस्पताल पर शासन की नजर
विज्ञापन
सेक्टर-39 स्थित प्रदेश के सबसे बड़ा कोविड अस्पताल पर शासन की नजर है। शासन द्वारा यहां हर दिन भर्ती होने वाले मरीजों की जानकारी ली जा रही है। वहीं, अस्पताल को एल थ्री बनाने के लिए अगस्त के अंतिम सप्ताह में लखनऊ से स्पेशलिस्ट डॉक्टर आएंगे। बता दें कि 8 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल का उद्घाटन किया था। शासन की नजर होने से स्वास्थ्य विभाग जल्द अस्पताल को बेहतर बनाने में जुटा हुआ है। इस माह के अंत तक यहां कैंसर, किडनी, न्यूरो सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की जानी है। ताकि अस्पताल को एल थ्री बनाया जा सके। अभी अस्पताल में 32 डॉक्टर तैनात हैं। इनमें फिजीशियन, एनेस्थिसिया, पैथोलॉजिस्ट आदि शामिल हैं। अस्पताल में रेडियोलॉजी, सीटी स्कैन, डायलिसिस, आईसीयू और जांच लैब आदि की सुविधा है। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि शासन से विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग की गई है। माह के अंतिम सप्ताह तक डॉक्टर मिल जाएंगे। इसके बाद एल-थ्री श्रेणी के मरीजों को भी भर्ती किया जा सकेगा। अभी एल-1 और एल-2 श्रेणी के मरीजों को ही भर्ती किया जा रहा है। अब तक 22 मरीज भर्ती हुए हैं।