फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   120 private hospitals and nursing homes will be investigated

Noida News: 120 निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम की होगी जांच

Thu, 04 Jul 2024 09:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 09:23 PM IST
विज्ञापन
120 private hospitals and nursing homes will be investigated
नई दिल्ली। दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) शुक्रवार से 120 निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम की जांच करेगी। इसमें यह पता लगाया जाएगा कि अस्पतालों में क्या-क्या विसंगतियां हैं। ये कार्रवाई विवेक विहार के बेबी केयर अस्पताल में लापरवाही से आग लगने के कारण सात नवजातों की मौत के मामले में की जा रही है। इससे पहले भी एसीबी ने एलजी के निर्देश पर मई में अभियान चलाकर 62 निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम का निरीक्षण किया था, जिसमें चार अस्पताल बिना लाइसेंस के चलते मिले थे और 40 में कई विसंगतियां पाई गई थीं। एसीबी की टीम इन अस्पतालों में जाने के बाद लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट समेत कई विभागों से मिलने वाली अनुमतियों के बारे में जांच करेगी। इस बात की भी जांच की जाएगी कि क्या वहां चिकित्सीय सुविधाएं और सुरक्षा के पर्याप्त संसाधन हैं। एसीबी शुक्रवार से दक्षिण, पश्चिम और उत्तरी दिल्ली में जांच करेगी। इसे जुलाई अंत तक पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed