{"_id":"61db13ef4e379c7b28618e48","slug":"12-year-old-girl-kidnapped-and-sold-for-70-thousand-noida-news-noi626042080","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा : 12 साल की बच्ची को अगवा कर 70 हजार में बेचा, अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, कई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा : 12 साल की बच्ची को अगवा कर 70 हजार में बेचा, अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, कई गिरफ्तार
Mon, 10 Jan 2022 05:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 05:58 AM IST
सार
पुलिस ने बच्ची को बरामद कर गिरोह की तीन महिलाओं, दो पुरुष और जसवीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने केस में दुष्कर्म की धारा भी लगाई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद
- फोटो : Grnoida
विस्तार
बादलपुर थाना पुलिस ने बच्चियों को अगवा कर दूसरे राज्यों में बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का रविवार को खुलासा किया। गिरोह ने बादलपुर क्षेत्र से 12 साल की बच्ची को 15 दिन पहले अगवा कर सोनीपत में जसवीर (52) को 70 हजार रुपये में बेच दिया था। आरोपी ने बच्ची से जबरन विवाह कर लिया था। पुलिस ने बच्ची को बरामद कर गिरोह की तीन महिलाओं, दो पुरुष और जसवीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने केस में दुष्कर्म की धारा भी लगाई है।
विज्ञापन
डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला के अनुसार, बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 26 दिसंबर को घर के बाहर खेल रही बच्ची को अगवा किया गया था। मां की शिकायत पर बादलपुर थाना पुलिस ने अपहरण की धारा में केस दर्ज किया था। पुलिस ने रविवार को संभल, गुन्नौर निवासी पूजा, हापुड़ के बाबूगढ़ की गुड़िया उर्फ नाजरीन, सोनीपत के गोहाना की किरन व बरौदा गांव निवासी जसवीर और रोहतक के गूंगाहेड़ी गांव के सुनील व धर्मराज को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गुड़िया और किरन फिलहाल माधेपुरम गाजियाबाद में किराये पर रह रहीं थीं और पूजा बच्ची के पड़ोस में रहती है। गिरोह में इनके पति भी शामिल हैं। इस मामले में गिरोह के अन्य सदस्य नौशाद, माधेपुरम का नवाब, रुप किशोर आदि फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, पूजा बच्ची के पड़ोस में किराये पर रहती थी। गुड़िया ने पूजा के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची थी। बच्ची को बहला-फुसलाकर अगवा कर जसवीर को बेच दिया गया था। इसके बाद जसवीर नेे बच्ची से जबरन शादी कर दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
सहारनपुर की किशोरी को छुड़ाने में जुटी पुलिस
आरोपी लंबे समय से लड़कियों को अगवा कर हरियाणा में बेच रहे हैं। हाल ही में सहारनपुर की बच्ची को इसी तरह बेचा गया था। पुलिस सहारनपुर की बच्ची को गिरोह के चंगुल से छुड़ाने व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
लड़कियों की कमी से हरियाणा में ढूंढते हैं ग्राहक
हरियाणा के लिंगानुपात में लड़कियों की संख्या कम होने से कई युवकों का विवाह नहीं हो पाता है। इस कारण गिरोह के सदस्य हरियाणा के ऐसे लोगों की तलाश करते थे, जो अधिक से अधिक रुपये देकर लड़कियों को खरीद सकें।