{"_id":"6284003dbbf4ad0ba6346720","slug":"12-speed-guns-and-12-new-cameras-will-be-installed-on-yamuna-expressway-noida-news-noi6491528198","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर 12 स्पीड गन व 12 नए कैमरे लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर 12 स्पीड गन व 12 नए कैमरे लगेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहन दौड़ाकर नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई के लिए और अधिक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक्सप्रेसवे प्रबंधन अब 12 नए कैमरे और 12 स्पीड गन लगवाएगा। ये काम 30 जून तक पूरा हो जाएगा।
165 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर अभी 36 कैमरे लगे हुए हैं। 12 नए कैमरे लगने के बाद इनकी संख्या 48 हो जाएगी। एक्सप्रेसवे पर कुछ जगह ऐसी हैं, जहां पर कैमरे नहीं पहुंच पाते। ऐसी जगहों पर निगरानी के लिए स्पीड गन की संख्या बढ़ाई जाएगी। अभी एक्सप्रेसवे पर 3 स्पीड गन काम कर रही हैं। 12 नई स्पीड गन लगने के बाद इनकी संख्या 15 हो जाएगी। यह स्पीड गन पेट्रोलिंग वाहन में चलेंगी। इससे गति सीमा का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।
वहीं, गलत लेन पर चलने वालों पर भी शिकंजा कसेगा। एक्सप्रेसवे पर सबसे अधिक हादसे ओवर स्पीड, गलत लेन पर चलने, नियमों के विपरीत ओवरटेक करना, चालक को झपकी आने आदि कारणों से होते हैं। ओवर स्पीड और गलत लेन पर चलने वालों की निगरानी के लिए एक्सप्रेसवे पर कैमरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इससे गति सीमा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो सकेगी। वहीं, यमुना एक्सप्रेसवे पर अभी लेन पेंटिंग पूरी तरह से नहीं की गई है। इस काम को भी जल्दी पूरा किया जाएगा।