{"_id":"61c2159a218d7708837aadf2","slug":"12-new-villages-will-be-connected-with-new-noida-will-propose-to-hold-board-meeting-noida-news-noi622653374","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू नोएडा से जुडे़ंगे 12 नए गांव, बोर्ड बैठक रखेंगे प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू नोएडा से जुडे़ंगे 12 नए गांव, बोर्ड बैठक रखेंगे प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। न्यू नोएडा से जल्द ही 12 नए गांव जुड़ सकते हैं। प्राधिकरण की इसी सप्ताह होने वाली बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव रखा जा सकता है। साथ ही, पुरानी योजना में से दूरदराज के चार गांवों को निकाला जा सकता है।
दादरी से लेकर खुर्जा के बीच बसने वाले दादरी, नोएडा, गाजियाबाद इनवेस्टमेंट रीजन (न्यू नोएडा) का प्रस्तावित नक्शा तैयार हो चुका है। सूत्र बताते हैं कि यह नक्शा बदला जा सकता है। जनवरी में जारी शासन की अधिसूचना में 80 गांव चिह्नित किए गए हैं। इनमें से चार गांव काफी दूर हैं। ऐसे में इन गांवों को निकालने की तैयारी है। इनकी जगह पर 12 नए गांव शामिल किए जा सकते हैं। न्यू नोएडा का मास्टर प्लान-2031 तैयार कर रहे स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्ट (एसपीए) की रिपोर्ट पर नोएडा प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, नए गांव कौन से शामिल होंगे, इसके बारे में अधिकारी अभी कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। अधिकारियों को आशंका है कि नए गांवों के नाम पर कोई आपत्ति न लग जाए।
88 गांव हो जाएंगे
नया बदलाव होता है तो न्यू नोएडा में 88 गांव आ जाएंगे। साथ ही क्षेत्रफल भी बढ़ जाएगा। अभी तक 80 गांव में 20 गांव गौतमबुद्ध नगर और 60 गांव बुलंदशहर के शामिल हैं। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि मास्टर प्लान बन जाने के बाद कोई समस्या न आए इसलिए प्राथमिक स्तर पर बदलाव किया जाना जरूरी है।