{"_id":"5bb7a827867a5507690793d1","slug":"11538762791-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्थीरिया से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्थीरिया से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, सर्वे शुरू
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्थीरिया से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, सर्वे शुरू
गुरुग्राम। डिप्थीरिया से बादशाहपुर की रहने वाली पांच वर्षीय बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। बाल रोग विशेषज्ञ और अन्य डॉक्टरों की एक टीम एंबुलेंस के साथ संवेदनशील इलाकों में भेजी गई है। यह टीम इलाकों में सर्वे कर सैंपल इकट्ठे करेगी जिसके बाद उन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। अगर जांच रिपोर्ट में किसी में भी डिप्थीरिया के लक्षण पाए जाते हैं तो तुरंत इलाज मुहैया करवाया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो यह टीम मुख्य तौर पर नूंह के सटे राचयपुर, जाखोपुर, लाखुवास, नुनहेड़ा, संचोली, सतलाका, बिलाका, बाघिंकी, पथरेडी व पंचगांव आदि क्षेत्रों में सर्वे करेगी। यहां अधिकांश आबादी बाहर से आकर बसी है। ऐसे में उनके बच्चों का पूरा टीकाकरण नहीं हो पाता और उनमें इन बीमारियों के होने का ज्यादा खतरा रहता है।
जिला अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि इसके अलावा सभी शहरी व ग्रामीण प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों पर तैनात मेडिकल अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्र में सर्वे करवा डिप्थीरिया के मरीजों की पहचान करने के आदेश दिए हैं।