फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   साल दर साल बीता, सपने बस सपने ही रह गए

साल दर साल बीता, सपने बस सपने ही रह गए

Wed, 15 Aug 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
साल दर साल बीता, सपने बस सपने ही रह गए
हेडिंग: साल दर साल बीते, सपने बस सपने ही रह गए
विज्ञापन

विकास कार्यों की लेटलतीफी से नहीं मिल रही सुविधाएं
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के नागरिकों के लिए तोहफों की बारिश होगी। देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए कई घोषणाएं होंगी, लेकिन अगर स्थानीय स्तर पर देखें तो लोग अभी भी कई परेशानियों से रोजाना जूझने को मजबूर हैं। जिला गौतमबुद्धनगर के लोगों की हर बार सरकार और शासन से उम्मीदें होती हैं कि उनकी ओर से कुछ बेहतर करने का प्रयास होगा, लेकिन हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस का जश्न बीतने के बाद भी वह कई परेशानियों की बेड़ियों में खुद को जकड़े हुए पाते हैं। ऐसा नहीं है कि सरकार और शासन उनके लिए प्रयास नहीं करते, लेकिन निचले स्तर पर काम को पूरा करने में लेटलतीफी लोगों की परेशानी को और बढ़ाने का काम करती है। शहर की कुछ योजनाएं ऐसी हैं जो लंबे से अटकी हुई हैं। लोगों का कहना है कि समय से अगर यह योजनाएं जनता को समर्पित हो जातीं तो बहुत फायदा होता। पेश है एक रिपोर्ट...

पार्किंग शुरू होती तो अतिक्रमण से मिलती मुक्ति
प्राधिकरण ने सेक्टर-1, 3 और 5 में भूमिगत पार्किंग बनाने का काम शुरू किया। तय यह हुआ था कि इसे 15 अगस्त से पहले जनता को समर्पित कर दिया जाएगा, लेकिन अभी भी जनता को इसका फायदा नहीं मिला। यह पार्किंग शुरू हो जाती तो यहां करीब 1600 कारों को खड़ी करने की जगह मिल जाती। इससे सेक्टर-1, 3 और 5 के अलावा आसपास की सड़कों को ऐसी गाड़ियों के अतिक्रमण से मुक्ति मिल जाती।
विज्ञापन

इंडोर स्टेडियम शुरू होता तो खेलों को लगते पंख
सेक्टर-21ए में बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम का निर्माण फरवरी 2015 में शुरू किया गया। 2016 में काम खत्म करना था, लेकिन नहीं हुआ। 2018 में इसे जून तक पूरा करना था, लेकिन यह तिथि भी आगे निकल गई। शायद अगले वर्ष यहां खेलों को गति मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा यमुना का पुल होता तो जाम से मिलती मुक्ति
यमुना नदी पर कालिंदी कुंज के द्वितीय पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। चार वर्ष से चल रहे इस ऐतिहासिक निर्माण कार्य पर दिल्ली और नोएडा के निवासियों की पैनी नजर है। वजह, अगर यह तैयार हो जाए तो नोएडा और दिल्ली के दोनों किनारों पर जाम से मुक्ति मिल जाए। संभावना है कि इसे दिसंबर 2018 में जनता को समर्पित किया जाएगा।

कई अन्य प्रोजेक्टों के शुरू होने का इंतजार
सेक्टर-82 में सिटी बस टर्मिनल, सेक्टर-94 में कमांड कंट्रोल सेंटर का निर्माण, सेक्टर-108 में ट्रैफिक पार्क का निर्माण, सेक्टर-62 दादा-दादी पार्क, सेक्टर-39 जिला संयुक्त अस्पताल, सेक्टर-33 अंडरपास, नोएडा स्टेडियम में शूटिंग रेंज, बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर मल्टीलेवल कार पार्किंग, सेक्टर-33 में शिल्प हाट एवं बुनकर भवन, सेक्टर-96 में मुख्य प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। इन सब के शुरू होने का जनता को इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed