{"_id":"5b5749c14f1c1b466d8b6adf","slug":"11532447169-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएसआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईएसआई
Updated Sat, 15 Dec 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईएसआई : कई बदलाव से मिलेंगी मरीजों को सुविधाएं
अस्पताल के डिजिटलाइजेशन पर दिया जा रहा जोर
नए कैमरे लगाने की योजना पर भी चल रहा है काम
टोल फ्री नंबर पर दे सकते हैं सुझाव, बता सकते हैं दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-24 स्थित ईएसआई अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कई बदलाव पर जोर दिया जा रहा है। अब यहां आने वाले मरीजों को दवा के साथ-साथ सलाह मिल रही है, ताकि मरीजों को क्या करना है और क्या नहीं, उसकी जानकारी हमेशा रहे। साथ ही अस्पताल के डिजिटलाइजेशन के लिए 10 नए कंप्यूटर एवं 30 लाइन ऑप्टिकल फाइबर मंगवाए गए हैं। यही नहीं अस्पताल में कई नए सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर भी काम शुरू हो गया है।
ईएसआई के डायरेक्टर डॉ. अनीश सिंघल ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि हमारी कार्यप्रणाली ऐसी हो, जिससे मरीजों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिलें। इसके लिए अस्पताल के डिजिटलाइजेशन पर जोर दिया जा रहा है। यहां कई उपकरण मंगा लिए गए हैं और कुछ और मंगाए जा रहे हैं। इससे मरीजों को लंबी-लंबी लाइन, अव्यवस्था और गंदगी जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी। हम कई विभागों जैसे ओपीडी, रेडियोलॉजी और आईसीयू में बदलाव कर रहे हैं।
इस संबंध में मरीजों से भी सुझाव लिए जा रहे हैं। यदि मरीज की कोई दिक्कत या सुझाव है, तो टोल फ्री नंबर 18001807943 पर अपनी बात बता सकता है। हमारे पास हेल्पलाइन पर कई तरह के सुझाव आते रहते हैं। अस्पताल में एमआरआई, सिटी स्कैन आदि की सुविधाएं शुरू होने से भी मरीजों को काफी फायदा मिला है।
विज्ञापन
स्वच्छ अस्पताल का दे रहे संदेश
डॉ. अनीश सिंघल ने बताया कि अस्पताल में स्वच्छता सबसे जरूरी मापदंड है। अधिकांश बीमारियों की बड़ी वजह गंदगी है। यदि अस्पताल में ही गंदगी हो तो इंफेक्शन आदि का खतरा और बढ़ जाता है, इसलिए स्वच्छ भारत की तर्ज पर हम स्वच्छ अस्पताल का संदेश दे रहे हैं। अस्पताल में सफाई पर खास ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही हम मरीजों से भी अपील करते हैं कि सफाई बनाए रखने में हमारा सहयोग करें।